Joe Biden अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से हटे, कमला हैरिस के हाथ लग सकती है बाजी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया है. जो बाइड ने अपने चुनाव प्रचार को विराम देते हुए कहा कि यह देश के सर्वोत्तम हित में है.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का मुकाबला कमला हैरिस से ?
Written By : संतोष कुमार | Updated on: July 22, 2024 8:51 am

­­अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ से Joe Biden हटे

अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए अपना चुनाव प्रचार बंद कर दिया और चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी। बाइडेन के साथी डेमोक्रेट्स ने उनकी मानसिक कमजोरी और डोनाल्ड ट्रम्प को हराने की उनकी ताकत पर भरोसा खो दिया, जिससे राष्ट्रपति पद की दौड़ उनके लिए खत्म हो गई.

Joe Biden ने एक्स पर किया पोस्ट

जो बाइडेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और इस सप्ताह राष्ट्र को संबोधित करेंगे.बाइडेन ने लिखा, “आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. और जबकि मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, मेरा मानना ​​है कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं पद छोड़ दूं और केवल अपने बाकी कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करूं.

कमला हैरिस के लिए रास्ता हुआ साफ

बाइडेन का राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए रास्ता लगभग साफ हो गया है. डेमोक्रेट्स कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाते हैं तो अमेरिकी इतिहास में वह पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति हो सकती हैं.

कमला हैरिस को लेकर बाइडेन ने दिए थे संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इसके संकेत दिए थे और कहा था कि कमला हैर‍िस एक दिन देश की राष्‍ट्रपत‍ि बन सकती हैं. जब से इसके संकेत मिले हैं डोनाल्‍ड ट्रंप की टीम भी अलर्ट हो गई है. कमला हैर‍िस से मुकाबले की तैयारी की जा रही है.

डेमोक्रेट पार्टी ने कमला हैर‍िस पर को लेकर कराया है सर्वे

कमला हैरिस को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने को लेकर जो बाइडेन की पार्टी ने हाल ही में एक सर्वे भी कराया है, सर्वे से पता चला है क‍ि डेमोक्रेट यानी बाइडन के पार्टी के लोग ही चाहते हैं कि कमला हैरिस राष्ट्रपति बनें. जबक‍ि बाइडेन का भारी विरोध हो रहा है और लेफ्ट व‍िंग के बीच उनकी पॉपुलैरिटी घट गई है. सर्वे में ये भी पता चला क‍ि लगभग 10 में से छह डेमोक्रेट सोचते हैं कि अगर बाइडन मैदान छोड़ देते हैं और कमला हैर‍िस खुद राष्ट्रपति की उम्‍मीदवार बनती हैं तो यह अच्‍छा कदम होगा.

ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बयानबाजी भी शुरू

ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कमला हैरिस के अभियान के प्रवक्ता ने कहा, ट्रंप हर बार झूठ बोलते हैं. हमारी लड़ाई झूठे, धोखेबाजों और गुंडागर्दी करने वालों के ख‍िलाफ है. उधर, ट्रंप के प्रचार प्रमुख ने कहा- हमारे ल‍िए बाइडेन को हराना पहले ही आसान था. अब कोई भी आ जाए, हम उसका मुकाबला करेंगे और हराकर ही दम लेंगे।

ये भी पढ़ें :-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगी गोली, मारा गया हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *