BIHAR CRIME: घटना बिहार की राजधानी Patna से 150 km दूर स्थित बगहा जिले के धनहा थाना क्षेत्र में हुई, जहां दो बदमाशों ने क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष JDU LEADER वैभव राय की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद स्थानीय दुकानदारों और वैभव राय के समर्थको ने अस्पताल जाकर हंगामा किया व उत्पाद मचाया, पर पुलिस ने समय रहते स्थिति अपने नियंत्रण में कर ली। जाने मामला क्या है
यह है मामला
घटना उस वक्त की है जब JDU नेता वैभव राय धनहा क्षेत्र में एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे तभी दो बदमाश जो पहले से उस दुकान में मौजूद थे, उन्होंने JDU नेता के कनपटी पर पिस्तौल रखी व गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के दहवा अस्पताल में पहुंचाया पर तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों का हंगामा
स्थानीय लोगों में इस घटना से बहुत नाराजगी है, दुकानदारों ने अपनी सभी दुकाने बंद कर दी और JDU नेता के समर्थकों के साथ दहवा अस्पताल जाकर हंगामा किया, उन्होंने अस्पताल में जाकर तोड़फोड़ की व डॉक्टर और अन्य स्टाफ को भी जमकर पीटा। उसी वक्त पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया।
पुलिस का बयान
धनहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
पिछले 6 महीने में हुई दूसरी घटना
आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि किसी JDU नेता की हत्या हुई है, इससे पहले भी कई नेताओं की हत्या हुई और उसी में ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां 3 महीने पहले,एक और JDU नेता की हत्या हुई थी, जिनका नाम सौरभ पटेल था यह मामला भी कई दिन तक सुर्खियों में बना रहा।
यह भी पढ़ें:-
Patna Crime : अपराधियों का उत्पात, दो भाइयों समेत 3 गोली मारी, एक की मौत