कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए के मीडिया सेंटर के प्रमुख अनुराग पुनेठा ने की। मुख्य वक्ता थे प्रसिद्ध आलोचक, संपादक एवं लेखक डॉ. ज्योतिष जोशी। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक, सिने इतिहासवेत्ता एवं फिल्मकार डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखें। लेखक धर्मेन्द्र ओझा ने पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षीय वक्तव्य में अनुराग पुनेठा ने कहा कि यह पुस्तक भारत में साइलेंट सिनेमा के युग पर बहुत प्रामाणिक जानकारी प्रदान करती है। यह पुस्तक सिनेमाप्रेमियों को अवश्य पढ़नी चाहिए।
मुख्य वक्ता डॉ. ज्योतिष जोशी ने कहा कि इस पुस्तक में एक नहीं, चार पुस्तकें हैं। इसमें मूक सिनेमा के दौर के विभिन्न स्टूडियो के बारे में जानकारी है, इस पर अलग से किताब बन सकती है। इसी तरह, उस दौर के कलाकारों के बारे में अलग से पुस्तक बन सकती है। इसमें विश्व में सिनेमा के विकास पर प्रामाणिक जानकारी है, उस पर अलग पुस्तक बन सकती है। सिनेमा पर कई पुस्तकें लिखी गई हैं, लेकिन यह एक अलग तरह की पुस्तक है। इसकी शैली भी बहुत रोचक है। यह पुस्तक एक समाजशास्त्रीय हस्तक्षेप है। इसका स्वरूप संवादात्मक है। एक ही पुस्तक भीतर विभिन्न साहित्यिक शैलियों— विमर्शात्मक, ऐतिहासिक और राजनीतिक— का समावेश देखने के मिलता है। इसमें सिर्फ इतिहास नहीं है, इसमें उपन्यास भी है, किस्सागोई भी है। हम आज के दौर की फिल्मों को उस दौर की फिल्मों के बरक्स रखकर देखें, तो हमें पता चलेगा कि फिल्में कहां से कहां तक आ गईं।
डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मूक सिनेमा वास्तव में मुखर सिनेमा था। उन्होंने सिनेमा की परम्परा को नाट्यशास्त्र से जोड़ते हुए कहा कि मूक सिनेमा में नाट्यशास्त्र के भावों की अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। उन्होंने कहा, मूक सिनेमा की परम्परा 1934-35 में समाप्त नहीं हो गई, यह अभी भी चली आ रही है। इस संदर्भ में उन्होंने संजय लीला भंसाली की अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी अभिनीत ‘ब्लैक’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म में दोनों मुख्य पात्रों के बीच संवाद शब्दों के जरिये नहीं, भावों के ज़रिये होता है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि मूक सिनेमा ही वास्तविक सिनेमा है।
पुस्तक के लेखक धर्मेन्द्र ओझा ने बताया कि इस पुस्तक का विचार किस तरह अंकुरित हुआ। किस तरह एक फिल्म के लिए शोध करते-करते इस पुस्तक की सामग्री इकट्ठा हो गई। फिल्म तो नहीं बन सकी, लेकिन वह शोध पुस्तक के रूप में फलित हुआ। उन्होंने पुस्तक के कई दिलचस्प तथ्यों से भी अवगत कराया और रेखांकित किया कि किस तरह भारतीय सिनेमा में नृत्य, गीत-संगीत और कॉमेडी की परम्परा शुरू हुई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे के पूर्व निदेशक और प्रसिद्ध लेखक पंकज राग की भी गरिमामय उपस्थिति रही। इस चर्चा कार्यक्रम में सिनेमाप्रेमियों और सिनेमा के छात्रों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।
ये भी पढ़ें :-प्रश्न पूछना भारत की ज्ञान परम्परा रही है : प्रो. संजीव कुमार शर्मा
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.