गुरुग्राम में भी दो मरीजों के साथ हरियाणा में 5 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को आवश्य बेड का इंतजाम करने के साथ ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि हर कोविड पोजिटिव का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेजा जाए। भारत में सबसे अधिक 95 कोरोना संक्रमित केरल में मिले हैं। तमिलनाडु में भी 66 मरीज मिले हैं जबकि महाराष्ट्र में ये संख्या 56 है।
23 मरीज दिल्ली मे ही मिले हैं ऐसी बात नहीं है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में भी कोरोना के नए मामलों को तेजी से बढ़ते देखा जा रहा है। देश भर में कोरोना के 312 नये मरीज मिले हैं। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में भी कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को अहमदाबाद में कोरोना के 20 नए मामले मिले। कोरोना के इस नए दौर में दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
इस बार कोरोना के नए वैरिएंट jn.1 और उसके सब वैरियंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है लेकिन गनीमत है कि इन्हें पिछले वैरियंट्स की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलने वाला या खतरनाक नहीं माना जा रहा है।
ये दिख सकते हैं लक्षण
इसके लक्षण के रूप में सिर दर्द, बुखार, सूखी खांसी, आंखों में जलन और स्वाद या गंध नहीं महसूस होना देखा जा सकता है। मास्क पहनने के सुझाव दिए जा रहे हैं।
अन्य देशों में भी आ रहे नये मामले
कोरोना के ये मामले सिर्फ भारत में ही नहीं बढ़ रहे हैं। चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड और सिंगापुर में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-दिल्ली की रामलीला में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा : श्री रामलीला महासंघ
88fw3k
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/da-DK/register?ref=V3MG69RO