Couple Suicide: सर्राफा कारोबारी ने पत्नी संग कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट यहां से पता चली वजह

उत्तर प्रदेश पुलिस को हरद्वार में गंगा नदी के हर की पौड़ी में मंगलवार को एक शव मिला। उसकी पहचान पुलिस ने फोटो और उसके आधार कार्ड से की,तो पता चला कि उसका नाम सौरव बब्बर था और वह सहारनपुर के किशनपुरा गांव का रहने वाला था। उसके साथ उसकी पत्नी भी यहां आई थी, दोनों ने मिलकर साथ में नदी में कूदकर सुसाइड किया, पुलिस को उसकी पत्नी का शव रुड़की में मिला और आगे की जांच जारी है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: August 14, 2024 8:40 am

कर्ज लेना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ सकता है कि उसकी वजह से वह अपनी जान भी दे सकता है। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 800 किमी दूर हरिद्वार की है, जहां आज सुबह हर की पौडी में एक व्यक्ति का शव  मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पुलिस ने पाया कि व्यक्ति का नाम सौरभ बब्बर है और वह सहारनपुर के किशनपुरा गांव का निवासी है,वह अपनी पत्नी  मोना बब्बर के साथ बाइक पर बैठकर यहां Suicide करने आया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी और उसका शव रुड़की में मिला।

यह है मामला

घटना हरिद्वार में हुई लेकिन इसका संबंध सहारनपुर से है, जहां के यह दोनों दंपति रहने वाले थे। सहारनपुर के किशनपुरा  गांव के रहने वाला सौरभ  सर्राफा कारोबारी था और उनकी साईं ज्वेलर्स नाम से एक दुकान थी। जिसकी कमाई के  जरिए वह अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ खुशी-खुशी रह रहे था, दोनों की शादी को 15 साल हो गए थे। उनके दो बच्चे थे,बेटा 12 साल का संयम और बेटी 10 साल की श्रद्धा।

5 साल पहले उनका अपने छोटे भाई के साथ बटंवारा भी हो गया था और जब से सौरभ अपने माता-पिता से अलग रह रहा था। सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था, इसलिए सौरभ ने दुकान के साथ एक कमेटी भी डाल रखी थी  जिसमें लोग अपना पैसा जमा करते थे, जिसे सौरभ ब्याज के साथ वापस लौटाता था।

दंपति ने Suicide जैसा कदम  क्यों उठाया

धीरे-धीरे सौरभ के पास 10 करोड रुपए इकट्ठा हो गए, और लोग उनसे पैसा वापस मांगने लगे लेकिन अपनी दुकान ठप होने की वजह से  वह पैसा वापस नहीं लौटा पा रहा था। वह बुरी तरह कर्ज में डूब गया था, उसे रोज-रोज धमकियां आने लगीं कि पैसा वापस नहीं लौटाया तो वे कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए उसने यह बात पत्नी मोना को बताई लेकिन फिर भी वे अपनी इस परेशानी का कोई हल नहीं निकाल पा रहे थे और अंत में दोनों ने सब की धमकियों और तानों से परेशान होकर जिंदगी से हार मानते हुए Suicide करने का फैसला किया व भी अपनी त्नी मोना बब्बर के साथ।

कैसे किया Suicide

सबसे पहले दोनों  घर में बोलकर निकले कि वह किसी काम से जा रहे हैं और उसके बाद दोनों अपनी नई बाइक पर बैठकर हरिद्वार के लिए निकल गए। उसके बाद उन्होंने  साथ में एक सेल्फी ली और व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट छोड़ा और बहादराबाद गंगनहर में छलांग लगा दी।

(दोनों की फाइल फोटो )

 

Suicide  नोट में क्या लिखा

सौरभ ने सुसाइड नोट में लिखा कि ” कर्ज के दबे वह और उसकी पत्नी अपनी जान दे रहे हैं क्योंकि उनके ऊपर बहुत कर्ज बढ़ गया था  जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे”।

यह भी पढ़ें :-

Updated Patna Crime : बिहार की राजधानी पटना में 24 घंटे में हत्या समेत दो बड़ी वारदात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *