दिल्ली विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया (Kailash Gehlot resigned) है। गहलोत ने इस्तीफे के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
वादों को पूरा करने में नाकाम रही पार्टी
कैलाश गहलोत ने अपने त्यागपत्र में पार्टी के भीतर गंभीर चुनौतियों और वादों को पूरा करने में विफलता की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, “आज आम आदमी पार्टी उन मूल्यों से भटक गई है, जिनके साथ हमने यह सफर शुरू किया था। राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पीछे छोड़ दिया है। हमने यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का वादा किया था, लेकिन अब यमुना पहले से भी ज्यादा प्रदूषित हो गई है।”
'शीशमहल' विवाद ने बढ़ाई शर्मिंदगी
गहलोत ने ‘शीशमहल’ विवाद का भी जिक्र किया, जो हाल ही में पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बना। उन्होंने कहा, “ऐसे विवाद पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जनता के बीच हमारे ‘आम आदमी’ होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।”
अरविंद केजरीवाल को लिखा अलग पत्र
गहलोत ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे एक अलग पत्र में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर आपसी मतभेद और केंद्र सरकार के साथ जारी संघर्ष के कारण दिल्ली के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जनता की सेवा जारी रखने की इच्छा
अपने पत्र में गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी छोड़ने (Kailash Gehlot resigned) का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वह दिल्ली की जनता की सेवा जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, “मैंने राजनीति की शुरुआत दिल्ली की जनता की सेवा करने के वादे के साथ की थी। लेकिन अब मैं पार्टी की मौजूदा दिशा के साथ अपनी प्रतिबद्धता को मेल खाता नहीं देख पा रहा हूं। इसलिए, मैंने आप से अलग होने का निर्णय लिया है।”
आप के लिए चुनावों से पहले बड़ी चुनौती
गहलोत के इस कदम ने चुनावों से पहले पार्टी को बड़ा झटका दिया है, और इसके संभावित राजनीतिक प्रभावों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:Maharashtra Election: हम चादर देखकर पैर फैलाने वाले हैं: शिंदे का विपक्ष पर पलटवार
**back biome**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.