नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC)के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि लुटियंस (Lutyens) दिल्ली के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी, क्योंकि तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट भूमिगत जल जलाशयों को दिल्ली जल बोर्ड से कम पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से होने वाली जलापूर्ति में 40% की कमी आई है।
अधिकारी ने कहा,”जैसा कि डीजेबी द्वारा सूचित किया गया है कि पानी की अनुपलब्धता के कारण वजीराबाद जल संयंत्र से पीने योग्य पानी का उत्पादन पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है, इसलिए तिलक मार्ग भूमिगत जल भंडार (UGR) और बंगाली बाजार यूजीआर (UGR) के कमांड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी। दिन में एक बार उपलब्ध कराया जाता है, अधिमानतः सुबह के समय”।
इसके कारण बंगाली मार्केट, अशोक रोड, एचसी माथुर लेन, कॉपरनिकस मार्ग, पुराना किला रोड, बाबर रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, फिरोजशाह मार्ग, कैनिंग लेन और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
दिल्ली में अज्ञात व्यक्तियों ने दिल्ली जलबोर्ड ऑफिस में मचाई तोडफोड़
इसी के साथ बता दें दिल्ली में चल रहे जल संकट (Delhi water crisis) के कारण जनता काफी आक्रोश में है। पानी की गंभीर कमी के बीच रविवार को अज्ञात व्यक्तियों ने छतरपुर (Chhatarpur) में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) Office में तोड़फोड़ की। अज्ञात लोग DJB Office में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दिए। उनके हाथों में पानी के मटके थे, जिसकी मदद से उन्होंने खिड़की के शीशों को चकनाचूर कर दिया। इस घटना के बारे में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि तोड़फोड़ करने वाले भाजपा (BJP) नेता और कार्यकर्ता थे। वीडियो में एक शख्स बीजेपी (BJP) का दुपट्टा पहने नजर आ रहा है।
BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी ‼️
देखिए कैसे ‘BJP ज़िंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर को तोड़ रहे हैं बीजेपी के कार्यकर्ता👇
एक तरफ़ हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली के हक़ का पानी रोके हुए है तो वहीं दूसरी तरफ़ बीजेपी दिल्ली की जनता की संपत्ति… pic.twitter.com/nVEWLdDwGA
— AAP (@AamAadmiParty) June 16, 2024
AAP का आरोपात्मक ट्वीट
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शेयर किए वीडियो में लिखा कि “देखिए कैसे बीजेपी कार्यकर्ता ‘बीजेपी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर को तोड़ रहे हैं। एक तरफ, हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के वाजिब हिस्से का पानी रोक रही है, वहीं दूसरी तरफ, भाजपा दिल्ली के लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है”
आप सरकार में मंत्री आतिशी का घटना को लेकर बयान
दिल्ली में आप सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में बीजेपी ने तोड़-फोड़ की है। उनका कहना है कि दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी BJP के गुंडों को लेकर छतरपुर के दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के दफ्तर पहुंचे, इन्होंने वहां जमकर तोड़-फोड़ की। हमने इसका Video दिल्ली पुलिस को दे दिया है।
BJP के नेता कैसे टूटी पाइपलाइन के आगे पहुंच जाते हैं
प्रेस कॉन्फ्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि, “BJP की साज़िश का दूसरा कदम ये है कि जितना भी पानी दिल्ली के Water Treatment Plant उत्पादित करते हैं, उतना पानी पाइपलाइन के जरिए आगे भेजा जाता है। अब इन पाइपलाइन्स को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। BJP के नेता कैसे टूटी पाइपलाइन के आगे पहुंच जाते हैं। फोटो क्लिक कराते हैं।”
कल दक्षिणी दिल्ली को पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन जो सोनिया विहार से दक्षिणी दिल्ली को पानी देती है, वह टूटी हुई पाई गई।
रमेश बिधूड़ी ने भी इस विवाद पर दिया बयान
इस पर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा, ”यह स्वाभाविक है। गुस्से में जनता कुछ भी कर सकती है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभारी हूं, जिन्होंने उन लोगों को नियंत्रित किया। यह सरकार और लोगों की संपत्ति है। इस संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से कोई फायदा नहीं है।”
Đây là một trong những trang giải trí mà tôi đánh giá cao vì tốc độ tải nhanh, ít bị lag và có nhiều chương trình ưu đãi thú vị dành cho người chơi pikashow app download TONY10-09