Amul का दूध पीना हुआ महंगा, प्रति लीटर 2 रूपये बढ़ा

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के नतीजे आने पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अमूल डेयरी मिल्क (Amul Dairy Milk) ने अपने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल दूध की बढ़ी हुई कीमतें सोमवार से लागू होंगी। अमूल के बाद मदर डेयरी और पराग डेयरी भी एक-दो दिन में अपने दूध की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।

Written By : पी. शंकर | Updated on: June 2, 2024 11:12 pm

2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा

गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने रविवार को अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा किया है। जीसीएमएमएफ ने अमूल ताज नाना पाउच को छोड़कर सभी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इनमें अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति शामिल हैं।

एक लीटर अमूल दूध के लिए चुकाने होंगे 66 रुपये

अमूल के मुताबिक इस बढ़ोत्‍तरी के बाद अमूल गोल्ड 500 मिली लीटर का पैक 32 रुपये की बजाय 33 रुपये का होगा। अमूल ताजा 500 मिली लीटर 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह अमूल शक्ति 500 मिली लीटर 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये का हो जाएगा। इस तरह लोगों को एक लीटर अमूल दूध के लिए 66 रुपये चुकाने होंगे, जो लोकसभा चुनाव से पहले 64 रुपये प्रति लीटर था।

मदर डेयरी और पराग डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा संभव

अमूल डेयरी ने ताज नाना पाउच को छोड़कर सभी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अमूल के बाद मदर डेयरी और पराग डेयरी भी एक-दो दिन में अपने दूध की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। अमूल के दुग्ध उत्पादों के देशभर में करोड़ों ग्राहक हैं। ऐसे में महंगाई का ये झटका आम उपभोक्ताओं पर पड़ना लगभग तय है। ऐसा हमेशा से देखा गया है दूध की कीमतों में किसी एक डेयरी की ओर से बढ़ोतरी अन्य सभी कंपनियां तत्काल अपने दूध की कीमत भी बढ़ा ही देती हैं।

कीमतों में इजाफा करने की वजह नहीं बतातीं डेयरी कंपनियां 

उल्‍लेखनीय है कि आमतौर पर दुग्‍ध उत्पादक डेयरी कंपनियां वैसे तो आधिकारिक तौर पर कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नहीं बताती हैं, लेकिन लागत गर्मी में चारे की कमी और उसके दाम बढ़ने, परिवहन लागत जैसी वजहों के आधार पर वृद्धि करती हैं। अमूल की कीमतों ताजा इजाफा भी इसी बात के संकेत देता है। गर्मी में वैसे भी दूध की मांग बढ़ जाती है जबकि उत्पान कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *