एलन मस्क के पिता एरोल मस्क परिवार सहित अयोध्या पहुंचे, किए रामलला के दर्शन

दक्षिण अफ़्रीकी व्यवसायी और दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क और उनकी बहन एलेक्जेंड्रा मस्क एक विशेष विमान से बुधवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। दोनों ने हनुमानगढ़ में भी पूजा अर्चना की। उनके साथ 16 सदस्यीय टीम थी। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से भारत को अद्भुत स्थान बताया। अयोध्या दौरे से पहले एरोन मस्क और एक्टर रांझा विक्रम सिंह ने एफडीआई के जरिये भारत में निवेश पर की चर्चा की।

Written By : डेस्क | Updated on: June 5, 2025 12:41 am

अयोध्या एयरपोर्ट पर एरोल मस्क ने कहा, “भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके उतने लोगों को भारत आना चाहिए। जिस देश से मैं आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय हैं इसलिए मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यार और दयालुता से भरे हुए हैं, शायद वे सबसे अच्छे लोग हैं जिनसे आप मिल सकते हैं। हमारे पास कुछ स्मार्ट बिजनेस आइडियाज हैं जिन पर विचार किया जा रहा है। मुझे लगता है कि वे भारत-अमेरिका संबंध के लिए बहुत अच्छे होंगे।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी/दक्षिण अफ़्रीकी व्यवसायी एरोल मस्क और हिंदी, पंजाबी, तेलुगु फिल्मों में हीरो और विलेन के कई उल्लेखनीय भूमिकाएं निभा चुके और फिल्म ‘हीरोपंती’ में रज्जो फौजी के रूप में बेहतरीन सराहना पा चुके प्रसिद्ध अभिनेता रांझा विक्रम सिंह और उनके भाई और दुबई से उद्यमी उदयजीत सिंह ने भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के जरिये बेहतरीन निवेश पर कई दौर की चर्चा की है।

एफडीआई के जरिये बेहतरीन निवेश पर चर्चा की शुरुआत उदयजीत सिंह ने की। चूंकि एरोल मस्क को बॉलीवुड बहुत पसंद है, ऐसे में उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रति अपने प्यार और अपने पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन को भी अपनी चर्चा के केंद्र में रखा। साथ ही अपने बेटे एलन मस्क और अपने भविष्य के विजन के बारे में भी बात की। एलन मस्क से जुड़े सवाल पर उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि उनके पिता एरोल मस्क ने कहा कि वह बहुत मेहनती है बहुत काम कर रहा है उसे आराम की जरूरत है। एरोल ने एक चर्चा के दौरान भारत को पसंदीदा देश बताया और अपने इस भारत दौरे के लिए उदय सिंह का आभार भी जताया।

उल्लेखनीय है कि रांझा विक्रम सिंह को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में एक विशेष भूमिका में और पंजाबी फिल्म ‘माइनिंग’ में मुख्य भूमिका में देखा गया था। रांझा विक्रम सिंह ने इस आयु में भी एरोल मस्क की ऊर्जा और विनम्र स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उनके भारत की इस यात्रा को लेकर सफलता की कामना की।

ये भी पढ़ें :-यूनेस्को की विश्व स्मृति पर हुई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी,दस्तावेज़ी विरासत की रक्षा के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर बल

2 thoughts on “एलन मस्क के पिता एरोल मस्क परिवार सहित अयोध्या पहुंचे, किए रामलला के दर्शन

  1. **backbiome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *