Health Fair
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी एवम सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय की ओर से लाल किला ग्राउंड में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लीला स्थल पर दिव्यांगजन को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत सांसद प्रवीन खंडेलवाल और लव कुश लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने चार सौ मोटरराइजड ट्राइसाइकिल बेसखिया, दिव्यागजन के लिए स्पेशल मोबाइल, कानो की मशीन, नजर के चश्मे, आदि निशुल्क प्रदान किए।
नर सेवा नारायण सेवा
Health fair के अवसर पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा हम नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को मानते हैं इसी के अंतर्गत मोदी जी ( Narendra Modi) के जन्मदिन पर दिव्यांगजन, बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली छात्रों को लाभान्वित किया गया, उन्होंने लीला कमेटी का आभार व्यक्त किया कि आज के दिन लीला आयोजकों ने ऐसा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया ।
कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने क्या कहा
लव कुश लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने कहा हम लीला आयोजन के साथ-साथ पूरे साल सामाजिक सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम करते हैं , उन्होंने बताया महाराजा अग्रसेन अस्पताल रोहिणी, तारा संस्थान, एलप्स के सहयोग से आंखों की जांच , नजर के चश्मे, कानो की मशीन का वितरण किया गया। सांसद प्रवीन खंडेलवाल के साथ अर्जुन कुमार ने व्हीलचेयर, स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, कापियां और एक हजार महिलाओं को साड़ी वितरण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
इस शिविर में सहयोग और अपनी सेवाए प्रदान करने वाले सभी डॉक्टर्स, नर्स, सहयोगी संस्थाओं का कमेटी की और से पवन गुप्ता, सुभाष गोयल और सत्य भूषण जैन स्वागत किया और सभी को लीला कमेटी का प्रतीक चिन्ह भेंट प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर एक रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी दिल्ली ही नहीं पूरे देश की प्रमुख रामलीला कमेटियों में से एक है।
ये भी पढ़ें:Modi Government 3.0 के 100 दिन का काम काज का ब्यौरा पेश… शाह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.