हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के मात्र 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत 411 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। वैभव ने फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया और भारत को 9 विकेट पर 411 रन तक पहुंचाया। बिहार के किशोर वैभव ने पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर कर दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रन पर आउट हो गई और 100 रन से जीत कर 6वीं बार भारत बना वर्ल्ड चैंपियन बना।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और शीर्ष क्रम के सहयोग से स्कोर को लगातार आगे बढ़ाया। आयुष म्हात्रे ने 53 रन जोड़े, जबकि मध्यक्रम ने उपयोगी योगदान देकर स्कोर को पहाड़ जैसा बना दिया।
इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए, लेकिन कुल मिलाकर गेंदबाजी आक्रमण रन रोकने में नाकाम रहे। सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख शुरू से ही भारत की ओर मोड़ दिया। भारत ने 25वें ओवर तक 250 से अधिक रन जोड़ लिए थे और मध्यक्रम की साझेदारियों ने स्कोर को लगातार ऊंचा किया।
अब इंग्लैंड के सामने विश्व कप जीतने के लिए इतिहास का सबसे कठिन लक्ष्य था लेकिन इंग्लैंड का शीर्ष क्रम दबाव में डगमगा गया। पहले रन के लिए इंग्लैंड को तीन ओवर तक इंतजार करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को शुरुआत से ही झटके लगे, हालांकि बीच में बेन डॉकिंस 66 और बेन मेयस 45 ने कुछ प्रतिरोध दिखाया। बाद में कालेब फाल्कनर ने शतक बनाकर (104) जीत का जोरदार प्रयास किया लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ।
स्कोर
भारत अंडर-19 — 411/9 (50 ओवर)
वैभव सूर्यवंशी 175
आयुष म्हात्रे 53
वेदांत त्रिवेदी 32
विहान मल्होत्रा 30
अभिज्ञान कुंडू 40
आरएस अंबरीश 18
कनिष्क चौहान 37*
खिलन पटेल 3
हेनिल पटेल 5
अतिरिक्त 9
दीपेश देवेंद्रन 0
इंग्लैंड अंडर-19 — 279/7 (27.5 ओवर तक)
बेन डॉकिंस — 66
जोसेफ मूरस — 17
बेन मेयस — 45
थॉमस र्यू (कप्तान) — 31
कालेब फाल्कनर — 104
राल्फी अल्बर्ट — 0
फरहान अहमद — 1
सेबास्टियन मॉर्गन — 0
जेम्स मिन्टो-28
मेन्नील्युम्सडेन 3
एलेक्स ग्रीन 0
बॉलिंग में आरएस अंबरीश को 3, दीपेश देवेंद्रन को 2, कनिष्क चौहान को 2 खिलन पटेल को 1 और आयुष म्हात्रे को एक विकेट मिला। अतिरिक्त 5 रन कुल 311 रन भारत की 100 रन से जीत
ये भी पढ़ें : –भारत अंडर-19 विश्वकप फाइनल में, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.