कुलदीप ने यह उपलब्धि ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL मैच के दौरान हासिल की।मैच में, कुलदीप बल्लेबाजी करने तब आए, जब दिल्ली की टीम 13.3 ओवर में केवल 101 रनों पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में थी। उन्होंने 26 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन की अच्छी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 134 से ज़्यादा था। वे अंत तक नाबाद रहे और DC को 153 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक ले गए।
मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह के नाम है सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकार्ड
नौवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज़ द्वारा सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम है, जिन्होंने 18 गेंदों में 49* रन बनाए और MI को डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) के खिलाफ़ 119/7 की खराब स्थिति से 172/7 के मैच-विजयी स्कोर तक पहुँचाया।
गलत साबित हुआ कप्तान ऋषभ पंत का फैसला
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में DC के कप्तान ऋषभ पंत ने (Rishabh Pant) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ औऱ दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक नाबाद 35 रन बनाए। कुलदीप के अलावा पंत ने 27 रन बनाए।
KKR की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए।
केकेआर ने फिल साल्ट की बल्लेबाजी की बदौलत जीता मैच
वरुण के अलावा वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा ने 2-2 और सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया।जवाब में केकेआर ने फिल साल्ट (68) के अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और वेंकटेश अय्यर (23) के पारियों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया।दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने 2 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया। इस जीत के साथ, KKR अब IPL 2024 अंक तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि DC 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।