JEE Mains का परिणाम घोषित होते ही देशभर में इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए अगले चरण यानी जेईई एडवांस्ड का रास्ता खुल गया है। रिपोर्टों के अनुसार दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा को इस परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है जबकि दूसरे टॉपर आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी और तीसरे बिहार के शुभम कुमार हैं।
NTA के आंकड़ों के मुताबिक इस सत्र के लिए कुल 13,55,293 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 13 लाख 04 हजार 653 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 100 पर्सेंटाइल स्कोर 12 छात्रों को मिला। इनमें कोई भी छात्रा नहीं है। यह परीक्षा देश-विदेश के 326 शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
100 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार हैं —
श्रेयस मिश्रा (दिल्ली), नरेंद्रबाबू गारी महिथ (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर (राजस्थान), चिरंजीब कर (राजस्थान), भव्येश पात्रा (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), माधव विराडिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात), विवान महिस्वरी (तेलंगाना), अर्नव गौतम (राजस्थान), पसाला मोहित (आंध्र प्रदेश)।
इन एक दर्जन छात्रों में तीन राजस्थान और दो आंध्र प्रदेश के हैं।
ये परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच कई शिफ्टों में आयोजित हुई थी, जिसमें BE/BTech पेपर 21–28 जनवरी तक हुआ।
ऐसे देखें परिणाम :-
अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड इन आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं —
nta.ac.in
jeemain.nta.nic.in
examinationservices.nic.in
स्कोरकार्ड में विषयवार पर्सेंटाइल, ओवरऑल NTA स्कोर और जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता की जानकारी दी गई है।
प्रतिस्पर्धा का पैमाना
13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के बीच 100 पर्सेंटाइल हासिल करना परीक्षा की प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह परिणाम अब इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया की दिशा तय करेगा और अगले चरण में जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र उम्मीदवारों की तैयारी तेज होगी।
ये भी पढ़ें :-UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इससे सामाजिक विभाजन का खतरा
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.