Jio Airtel Vi :आज से महंगे हो रहे रिचार्ज, जानें कौन सा आपके लिए सस्ता और बेस्ट

Jio Airtel and VI , देश की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के रेट्स बढ़ा दिए हैं। ऐसे में यूजर्स कन्फ्यूज है कि कौन-सा रिचार्ज करें। आइए हम आपकी इस समस्या और कन्फ्यूजन को खत्म करने में आपकी मदद करते हैं।

Jio Airtel एवं VI के प्लांस में बढ़ोतरी
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 3, 2024 8:36 pm

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Jio , Airtel & VI ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी आज से कर दी है। Airtel और Jio के बढ़े हुए प्लान आज यानी 3 जुलाई से लागू होंगे। वहीं, VI 4 जुलाई को अपने बढ़े हुए प्लान की कीमतें लागू करेगी। ऐसे में नए यूजर्स कन्फ्यूज करेंगे कि कौन-सा नया प्लान सबसे बेहतर होगा। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं:

सबसे पहले देखें 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान

Jio का 299 वाला प्लान

Reliance Jio इस सेगमेंट में दूसरे ऑपरेटरों के मुकाबले सबसे सस्ता प्लान दे रहा है। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ इस प्लान में 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वाइस कॉल और 100 SMS हर दिन मिलेंगे।

Airtel का 349 का प्लान

Airtel प्रीपेड में 28 दिन वाले प्लान में 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS हर दिन मिलेंगे।

VI का 349 का रिचार्ज प्लान

Airtel की ही तरह VI भी 28 दिन की वैलिडिटी में 349 रुपए का Recharge Plan मिल रहा है। इसमें सारे भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ, 100 SMS पर डे मिलेंगे। इसकी खास बात ये है कि इसमें रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड पर डेटा रोलओवर की सर्विस मिलेगी जो कि VI का एक पुराना प्लस प्वॉइंट है।

अब देखें तीनों टेलीकॉम कंपनियों के 56 दिन वैलिडिटी के प्लान

Jio का 629 रुपए वाला प्लान

56 दिनों की वैलिडिटी में Jio का प्रीपेड प्लान 629 रुपए में मिल रहा है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 100 SMS हर दिन मिलेगा। इस प्लान में 5G डेटा सर्विस भी मिलेगी।

Airtel का 649 रुपए वाला प्लान

Airtel के 649 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की होती है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2 GB डेटा, अनलिमिटेड वाइस कॉल के साथ 100 SMS हर दिन मिलने वाला है।

VI भी दे रहा 649 रुपए का प्लान

VI के 649 रुपए के प्लान में यूजर्स को वह सारी सुविधाएं मिल रही हैं, जो एयरटेल में मिल रही है। कंपनी ने अपने यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर सर्विस के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा सर्विस भी दे रहा है।

अब जानिए 84 दिन की वैलिडिटी के बेस्ट प्लान

Jio का 859 रुपए वाला प्लान

84 दिनों की वैलिडिटी में Jio 859 rs का प्लान पेश कर रहा है। इसमें 2 GB डेटा पैक हर दिन मिलेगा। इसके अलावा ये रिचार्ज करने का बाद आप 5G डेटा सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 SMS भी मिलने वाला है।

Airtel दे रहा 859 रुपए वाला प्लान

Airtel के 859 रुपए के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5 GB डेटा मिलने वाला है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 SMS भी मिलने वाला है।

VI दे रहा 859 रुपए का प्लान

VI 859 रुपए में 84 दिनों के वैलिडिटी प्लान में 1.5 GB डेटा प्लान दे रही है। वहीं कंपनी ने अपने यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर सर्विस के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा सर्विस भी मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 SMS भी मिलने वाला है।

अब जानिए तीनों कंपनियों के एनुअल प्लान

Jio का एनुअल रिचार्ज प्लान 3599 रुपए का

Jio के एनुअल रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 2.5GB डेटा हर दिन, अनलिमिटेड वाइस कॉल के साथ 100 SMS पर डे मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 5G डेटा भी मिलेगा।

Airtel का एनुअल प्लान 3599 रुपए में

Airtel का एनुअल रिचार्ज प्लान 3599 रुपए में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा, अनलिमिटेड वाइस कॉल और 100 SMS हर दिन मिलेगा।

VI में मिल रहा 3499 रुपए का एनुअल प्लान

VI का एनुअल प्लान दोनों कंपनियों से 100 रुपए सस्ता है, लेकिन इसमें 1.5 GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा सर्विस भी मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 SMS भी मिलने वाला है।

Share Market में सबसे बड़ा उछाल…सेंसेक्स 80 हजार के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *