Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में राम नाम के साथ योगी गरजे तो भूपेश के साथ प्रियंका बरसीं

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण में भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी(BJP) और कांग्रेस (Congress) के दिग्गजों ने पूरा जोर लगा दिया है. बीजेपी किसी भी हाल में कांग्रेस को उसकी खोयी हुई राजनीतिक जमीन पर दोबारा पैर जमाने देना नहीं चाहती। रविवार को बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरबा,बिलासपुर और राजनांदगांव में चुनाव प्रचार किया। दूसरी ओर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कांकेर लोकसभा के बालोद जिले में रैली की। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव के डोंगरगांव में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के लिए चुनाव प्रचार किया।

छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
Written By : संतोष कुमार | Updated on: May 2, 2024 7:44 pm

बिलासपुर में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और राम मंदिर निर्माण को चुनाव में भुनाने के लिए बीजेपी ने मंच का शक्ल राम मंदिर जैसा कर दिया। कोरबा और राजनांदगांव में जहां योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस और भूपेश बघेल थे, वहीं बिलासपुर में योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण का ज्यादा हिस्सा राम और राम मंदिर के नाम रखा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से जितनी खुशी पूरे देश को हुई उससे ज्यादा खुशी छत्तीसगढ़ को हुई। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। अब प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में स्थापित हो गए हैं। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस पर रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार सनातनियों का अपमान करती रही है।

प्रियंका गांधी ने  कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में संबोधित कीं रैलियां 

दूसरी तरफ कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी ने कांकेर लोकसभा के बालोद जिले में और राजनांदगांव के डोंगरगांव में चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में दोनों चुनावी रैलियों में केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हुई थीं.

सांसद सुनील सोनी ने प्रियंका गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी में बेचैनी दिखी। पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने एक सुर से प्रियंका गांधी पर न सिर्फ हमला बोला बल्कि यहां तक कह दिया कि प्रियंका के दौरे से चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बीजेपी सभी 11 सीटों को जीतेगी। डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जहां प्रियंका के दौरे को कमतर आंकने की कोशिश की। वहीं रायपुर से सांसद सुनील सोनी ने प्रियंका गांधी पर फिर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शायद मालूम नहीं की भूपेश बघेल की सरकार क्यों चली गई…शायराना अंदाज में प्रियंका गांधी पर बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने तंज कसा। छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे से बीजेपी कहीं न कही डरी हुई दिखी और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी सोशल मीडिया ने प्रियंका गांधी के खिलाफ एक कार्टून जारी कर तंज कसा…कार्टून में प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी सोशल मीडिया ने लिखा….भगेल जी फरमा रहें हैं…प्रियंका जी, लूटकर बिछाया था फूल…अब वहीं बन गए हैं शूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *