प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान में इसी तरह के जीत के दावे किए. जालोर, बांसवाड़ा और टोंक में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने प्रदेश में हैट्रिक का दावा किया। यानी 2014 और 2019 की तरह प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलने का दावा किया। लेकिन, सियासत की समझ रखने वालों के मुताबिक पहले चरण में सभी 12 सीटों पर 2-8 फीसदी तक वोटिंग घटी है, जिससे बीजेपी चिंतित है।
वोटिंग परसेंटेज घटने को कांग्रेस अपने लिए मान रही मुफीद
दूसरी तरफ वोटिंग परसेंटेज घटने को कांग्रेस अपने लिए मुफीद मान रही है। कांग्रेस इसे अपनी जीत के तौर पर देख रही है, जबकि बीजेपी का दावा है कि राजस्थान में 25 में से 25 सीटों पर जीत उसे ही मिलेगी । आज यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है.आज के दिन 13 सीटों पर प्रदेश के 2.80 करोड़ वोटर,152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में की मैराथन बैठक
वोटिंग के एक दिन पहले तक सूबे के मुखिया भजनलाल शर्मा ने राजधानी जयपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में सीएम शर्मा ने हर सीट के ताजा राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। मतदान बढ़ाने को लेकर राय मशविरा किया। इससे पहले 23-24 अप्रैल को सीएम भजनलाल, बूथ पर काम करने वाले करीब एक लाख कार्यकर्ताओं से वीसी के जरिए रूबरू हो चुके थे। मतलब साफ है BJP के लिए दूसरा चरण बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी के कई दिग्गज मैदान में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के कई करीबी नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कई जगह पर बीजेपी कड़े मुकाबले में है तो राजसमंद, अजमेर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा जैसी सीटों पर वो जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है, लेकिन जिन सीटों पर मुकाबला कांटे का माना जा रहा है वहां बीजेपी बेहतर बूथ मैनेजमेंट के दम पर फिर जीत का दावा कर रही है।
Mình đánh giá cao netmirror web vì hỗ trợ điện thoại khá tốt. TONY10-09