Dhanteras in Patna: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से देर रात तक बाजार में रौनक रही। बर्तनों, सोना -चांदी, कारें, बाइक से लेकर झाड़ू तक की खूब खरीदारी हुई। 3000 से अधिक कारें और सात हजार से अधिक बाइकों की बिक्री का अनुमान है। इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।
ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक
ऑटोमेटिक मोबाइल बाजार में रौनक रही। एजेंसी मालिकों के अनुसार टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए ग्राहकों ने दो महीने पहले से ही गाड़ियों की बुकिंग करना शुरू कर दिया था। अनुमान है कि पटना में 3000 चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 500 के करीब इलेक्ट्रिक वाहन हैं। जानकारों के अनुसार इस बाजार में 500 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ।
सर्राफा बाजार भी रहा गुलजार
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में रौनक रही। कंकड़बाग, बोरिंग रोड, राजेंद्र नगर, राजा बाजार, पटना सिटी के साथ अन्य स्थानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। चांदी के पुराने सिक्के, नये सिक्के के साथ गोल्ड क्वायन भी खूब बिके। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के विनोद कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा रिंग और चेन की खरीदारी हुई। इस बार सोने का सिक्का 20 लाख और चांदी का सिक्का 10 लाख बिका। वहीं सबसे महंगा सोने का हार सेट 15 लाख में बिका। देनी टीवीएस शोरूम के संस्थापक अमरजीत सिंह ने कहा कि पिछले साल से इस बार अच्छा कारोबार हुआ। जानकारों के अनुसार सराफा बाजार में 500 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ। जानकारों के अनुसार इसी तरह से रीयल इस्टेट में करीब 300 करोड़ रुपए, मोबाइल व लैपटॉप बाजार में 200 करोड़ रुपए, मिठाई व गिफ्ट बाजार में 200 करोड रुपए, बर्तन बाजार में 150 करोड़ रुपए, कपड़ा बाजार में 150 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है।
Dhanteras in Patna : क्या बिका सबसे महंगा
सबसे महंगा बुलेट 3 लाख रुपए में बिका। इसी तरह से फॉर्च्यूनर चार पहिया गाड़ी 42 लाख में बिकी। सबसे महंगी टीवी की कीमत 7:30 लख रुपए रही। सबसे महंगा फ्रिज साढ़े चार लाख रुपए में बिका जबकि वाशिंग मशीन ढाई लाख रुपए में बिकी।
ये भी पढ़ें:-धनतेरस और दीपावली मनाने के पीछ ये हैं मान्यताएं
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.