Kolkata Trainee Doctor रेप मर्डर केस की आग अभी बुझती नहीं दिख रही है। मंगलवार को छात्रों पर आंसू गैस और लाठियां बरसाने के बाद बुधवार 28 बीजेपी ने पूरे बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। उल्लेखनीय है कि कल 27 अगस्त को 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया गया था। आज दिन भर पूरे बंगाल के अलग-अलग इलाकों से हिंसा, तोड़फोड़, गोलीबारी की खबरें सुनाई देती रहीं। इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख सीएम ममता बनर्जी ने भी सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए और बीजेपी को आड़े हाथों लिया। इन सब के बीच आज भाजपा नेता प्रियंगु पांडे पर भी गोलीबारी की गई और उनकी गाड़ी पर बम फेंके गए। बीजेपी के राज्य स्तर के कई नेताओं को बंद के दौरान हिरासत में लिया गया।
बीजेपी ने क्यों रखा ‘ बंगाल बंद ‘
मंगलवार 27 अगस्त सुबह 12:30 बजे से शाम 6:30 तक पश्चिम बांगाल छात्र समाज ने Kolkata Trainee Doctor रेप मर्डर केस में प्रशासन द्वारा ढिलाई बरतने के आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। शुरू में छात्र व्यवस्थित ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद छात्रों ने बैरिकेड्स हटाना शुरू किया, उसके ऊपर से जाने लगे। इसलिए पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन चलाई । इस घटना में 100 से ज्यादा छात्र और 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा 100 से अधिक छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। इसलिए विपक्षी पार्टी बीजेपी ने कल 27 अगस्त छात्रों को हिरासत में लेने के खिलाफ आज पूरे बंगाल में बंद का ऐलान किया।
सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई पर क्या गंभीर आरोप लगाए
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज तृणमूल छात्र परिषद के 27 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विपक्षी पार्टी बीजेपी पर उनका अपमान करने और AI का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते पार्टी विधानसभा सत्र बुलाए़गी और 10 दिन के भीतर आरोपियों को फांसी की सजा देने वाला बिल पारित होगा, उन्होंने सीबीआई पर भी आरोप लगाया कि कोलकाता रेप मर्डर केस की जांच को लिए 16 दिन हो गए, अभी तक सीबीआई पीड़ित परिवार को न्याय न दिला सकी।

बंगाल भाजपा प्रमुख की राज्यपाल को चिट्ठी

बीजेपी के इन नेताओं ने बंद में भाग लिया
बीजेपी के कई नेताओं ने बंद में भाग लिया जैसे – पूर्व MP रूपा गांगुली, Mla अग्निमित्र पोल, लॉकेट चटर्जी, राज्यसभा एमपी सम्मिक भट्टाचार्य और शुभेंदु अधिकारी।
Kolkata Trainee Doctor रेप मर्डर में अब तक हुए घटनाक्रम का ब्योरा
यह भी पढ़ें :-
Trainee Doctor Rape Murder Case : 2 एसीपी समेत 3 सस्पेंड, SC में सरकार दायर करेगी शपथ-पत्र
**back biome official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.