अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान के इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि, नीति-निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद मनोज तिवारी, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत एच.ई. मारियानो काउसीनो, बेनीन गणराज्य के भारत में राजदूत एच.ई. एरिक जीन-मैरी जिन्सू तथा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कमला पावर वुमन के सहयोग और निदर्शना गोवानी की पहल पर इस बार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान 2026 के पाँचवें संस्करण का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य देशभर की उन महिलाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने साहस, नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पाँच वर्ष पहले शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान और सम्मान देना है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अपनी अलग पहचान बनाई है। यह मंच न केवल महानगरों बल्कि देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों की महिलाओं को भी सम्मानित करता है, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाएँ भी शामिल हैं।
कार्यक्रम में इस वर्ष देशभर की जिन 65 प्रेरणादायी और सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें पद्मश्री अनुराधा पौडवाल, रुपाली गांगुली, तनिषा मुखर्जी, डॉ. जय मदान, शालिनी पासी और रूपा अय्यर जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ मणिपुर की जैग्याश्री सोइबम, महाराष्ट्र की मौली अदकुर, जम्मू-कश्मीर की आरिफा जान, वृंदावन की रेनुका गोस्वामी और बिहार की डी. आलिया जैसी जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं।
यह सम्मान देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर की महिलाओं को दिया गया, जो पत्रकारिता, सार्वजनिक सेवा, कानून, शिक्षा, उद्यमिता, तकनीक, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा, आध्यात्मिकता, कला और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर निदर्शना गोवानी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई महिला सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।”
ये भी पढ़ें :-यूएस-ईरान युद्ध का असर: मुंबई-बेंगलुरु में गैस संकट, पाकिस्तान-बांग्लादेश में ऊर्जा बचत उपाय
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.