मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर में मिला शव

बिहार में हत्या की एक बड़ी वारदात हुई है। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी  (Mukesh Sahni) के पिता की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है।

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी
Written By : दिलीप कुमार ओझा | Updated on: November 7, 2024 7:53 am

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी  (Mukesh Sahni) के पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। घटना दरभंगा की है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी को घर में ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है।

घटना से बिहार में हड़कंप

इस घटना से बिहार में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल का है। वीआईपी पार्टी के नेता देव ज्योति ने मीडिया को बताया कि अभी थोड़ी देर पहले हमलोगों को घटना की जानकारी मिली है। अभी हमारे पार्टी के नेता मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) मुंबई में हैं। वह थोड़ी देर में पटना पहुंच जाएंगे।

देव ज्योति ने बताया कि हत्या क्यों हुई, अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है। थोड़ी देर में मुकेश सहनी पटना पहुंचेंगे। उसके बाद वे दरभंगा जाएंगे।

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी के साथ घर में 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे। जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। इससे उनका शव क्षत-विक्षत हो गया है ।

हत्या के कारणों की जांच 

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या क्यों की गई इसको लेकर पुलिस समेत आसपास के लोग भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आसपास के लोग भी हैं खामोश

घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने से आसपास के लोग भी परहेज कर रहे हैं। वे अनजान बन रहे हैं। पुलिस भी हत्या के कारणों पर चुप है।

ये भी पढ़ें:-Encounter : यूपी में मारा गया शहाबुद्दीन का शूटर चवन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *