नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान का पूरा परिसर प्रशासन के नियंत्रण में है। मैदान को 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए ड्रोन से निगरानी, पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, वीआईपी और आम लोगों के लिए अलग एंट्री, मेडिकल सुविधा और कंट्रोल रूम जैसी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन में मंत्रिमंडल को लेकर बातचीत लगभग पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों अनुसार, शपथ ग्रहण के दिन ही पहले चरण के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। गठबंधन सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को सबसे अधिक 15–16 मंत्री पद, जेडीयू को 13–14 पद, एलजेपी (राम विलास) को 3 स्थान, और हम (से.) तथा आरएलएम को 1-1 पद दिए जाने पर सहमति बनने की संभावना है। क्षेत्रीय संतुलन, युवा चेहरों और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है।
एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश का चयन
शपथ से पहले एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें औपचारिक रूप से नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपते ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। गठबंधन के भीतर भाजपा और जेडीयू अपने-अपने कोटे के नामों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सहयोगी दलों से भी बातचीत चल रही है।
दसवीं शपथ, पटना में हलचल
नीतीश कुमार इस बार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण को लेकर पटना में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हैं। नेताओं की बैठकों, संभावित मंत्रियों के दौरों और प्रशासनिक तैयारियों ने शहर को फिर से राजनीतिक केंद्र बना दिया है। 20 नवंबर को होने वाला यह समारोह राज्य की नई राजनीतिक दिशा और गठबंधन की कार्यप्रणाली का संकेत माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-Bihar Election Result : NDA की 200 से ज्यादा सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत के पीछे ये रहे प्रमुख कारण
**aquasculpt**
aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.
**neurosharp**
Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.