बुधवार (21 अगस्त 2024) को PM Narendra Modi पोलैंड पहुंचे, 4 दशकों में मोदी इस देश का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पोलैंड का दौरा करने वाले अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे। संयोग से यह यात्रा भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70 वीं anniversary पर हो रही है। Modi ने इसे लेकर अपने twitter account पर एक पोस्ट भी डाला, उन्होनें कहा है :-
प्रधानमंत्री की दो दिवसीय यात्रा 21-22 अगस्त तक सहायक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी, जिसमें रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित कई विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने 2022 में ऑपरेशन गंगा के दौरान भारत को पोलैंड की सहायता को याद करते हुए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला, जिसने यूक्रेन से 4,000 से अधिक भारतीय छात्रों को निकालने में मदद की। World War II के दौरान भारत में 6,000 से अधिक पोलिश महिलाओं और बच्चों को प्रदान की गई ऐतिहासिक शरण के साथ-साथ इस भाव को भारत-पोलैंड के अच्छे संबंधों की आधारशिला के रूप में देखा जा रहा है।
Deeply touched by the warm welcome from the Indian community in Poland! Their energy embodies the strong ties that bind our nations. pic.twitter.com/mPUlhlsV99
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2024
मोदी के यूक्रेन दौरे पर होगी पूरी दुनिया की निगाहें
PM Modi 23 अगस्त को राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy के साथ बातचीत करने के लिए यूक्रेन की राजधानी Kyiv जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मोदी की यूक्रेन यात्रा रूस के दौरे के बाद हो रही है। हालांकि औपचारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच मोदी का यूक्रेन दौरा दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का कोई रास्ता निकालने में मददगार साबित हो सकता है।
PM Modi ने कहा “पोलैंड से, मैं राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर राष्ट्रपति Zelenskyy के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं, और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करें,”।
ये भी पड़े:-Ukraine-Russia Tussle : रूस यूक्रेन से सशर्त वार्ता के लिए तैयार