Rajyasabha by-election : 119 नहीं,112 सीटों के साथ ही बहुमत में आई NDA!

Rajyasabha by-election : राज्यसभा उपचुनाव में 12 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 9 और सहयोगी दलों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की जबकि विपक्ष को एक सीट पर ही जीत मिली। NDA की कुल सीटें 112 ही हुईं फिर भी उसे बहुमत हासिल हो गया। 

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: August 28, 2024 10:43 am

Rajyasabha by-election : राज्यसभा उपचुनाव में भी NDA ने बाजी मार ली है। चुनाव में बीजेपी को 9 और उसके सहयोगी दलों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है ,जबकि विपक्ष के 1 उम्मीदवार को जीत मिली है। NDA राज्यसभा में कुल 112 सीटों के साथ बहुमत में आई है। 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। हालांकि बहुमत के लिए 119 सीटें जीतने की जरूरत होती है, फिर NDA को कैसे बहुमत मिल गया, आइए जानते हैं…

Rajyasabha By-election

इस तिकड़म से मिला Rajyasabha by-election में NDA को बहुमत

राज्यसभा कुल 245 सीटों में से एनडीए के पास कुल 112 सीटें हैं। इसमें से 96 सीटें भाजपा की और 16 अन्य सहयोगी दलों की हैं। इसके साथ ही 8 सीटें खाली हैं जिसमें चार जम्मू-कश्मीर से और 4 मनोनीत सदस्य की हैं। ऐसे में एनडीए को बहुमत के लिए 7 सीटें चाहिए थीं जिसे गठबंधन ने 6 मनोनीत सदस्य और 1 निर्दलीय सदस्य के समर्थन से हासिल कर लिया है।

Rajyasabha by-election में भाजपा के जीते प्रत्याशी

  • राजस्थान से रवनीत सिंह दुबे
  • हरियाणा से किरण चौधरी
  • मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन
  • बिहार से मनन कुमार मिश्रा
  • असम से रामेश्वर तेली
  • महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल
  • ओडिशा से ममता मोहंता
  • त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्या

एनडीए के सहयोगी दल के विजेता

एनडीए के सहयोगी दल से एनसीपी (अजित पवार गुट) से नितिन पाटिल और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा जीते हैं।

कांग्रेस का एक कैंडिडेट जीता

तेलंगाना से कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी विजेता रहे।

10 साल बाद एनडीए को बहुमत

राज्यसभा चुनाव में एनडीए को 10 साल बाद बहुमत हासिल हुआ है। 2014 के बाद से राज्यसभा में कभी भी बहुमत में नहीं थी। ऐसे में अब एनडीए को राज्य सभा में किसी भी तरह के बिल या प्रस्ताव पास कराने के लिए अन्य दलों प निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सभी सीटों पर 3 सितंबर को होना था चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग ने इसी महीने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसमें नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी। मतदान 3 सितंबर को संबंधित राज्यों की विधानसभाओं में सुबह नौ बजे से चार बजे तक होना था और उसी शाम पांच बजे से मतगणना होने के बाद रात तक नतीजे आने वाले थे। लेकिन नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख यानी 27 अगस्त को सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।

ये भी पढ़ें: Jammu-kashmir Election: बीजेपी, नेशनल कांफ्रेंस ने जारी की लिस्ट , आइए देखते है

58 thoughts on “Rajyasabha by-election : 119 नहीं,112 सीटों के साथ ही बहुमत में आई NDA!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *