सीसीएल यानी Celebrity Cricket League का 11 सीजन दिल्ली में शुरू होने जा रहा है फरवरी में शुरू होने वाला सीसीएल के दो मैच दिल्ली में होंगे यह जानकारी मुंबई हीरोज टीम के ओनर सोहेल खान ने दी है.
सोहेल के साथ क्रिकेटर युवराज सिंह भी प्रेस कॉफ्रेंस में थे मौजूद
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोहेल खान के अलावा मशहूर क्रिकेटर युवराज भी मौजूद थे जो सीसीएल का हौसला बढ़ाने के लिए आए थे. इस मौके पर एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करने की सलाह दी। इसके अलावा बिहार दबंग के मनोज तिवारी रवि किशन सीसीएल के ओनर विष्णु इंदौरी सीसीएल के खिलाड़ी एवं अभिनेता साकिब सलीम, समीर कोचर जॉर्डी पटेल, आदिल जगमगिया, श्याम सुंदर और अब्बास मुनि आदि लोग भी मौजूद थे.
सलमान खान को विपक्षी टीम को देने से इनकार
इस अवसर पर मनोज तिवारी मुंबई हीरो के ओनर सोहेल से कहा कि आप अपने भाई सलमान खान को भी इस बार सीसीएल में खेलने का मौका दीजिए इस पर सोहेल ने कहा कि वह मेरे भाई हैं और मैं उन्हें बतौर खिलाड़ी आपकी टीम को कैसे दे सकता हूं।
सीसीएल की तैयारियों को लेकर दी जानकारी
इस पर मनोज तिवारी ने हंसते हुए कहा कोई बात नहीं आप अपनी टीम से ही खेलाए लेकिन सलमान को इस बार खेलने के लिए जरूर बोलिए अगर आपकी टीम से सलमान खान खेलेंगे तो मैं अपनी टीम से रवि किशन को बॉलिंग पर उतार दूंगा इसी तरह के खुशनुमा माहौल में सीसीएल की तैयारी के बारे में मीडिया को बताया गया कौन कितने दिनों से कितनी प्रैक्टिस कर रहा है और इस बार हर खिलाड़ी ने अपने जीत का दावा ढोका। मनोज तिवारी ने हंसते हुए कहा कि वह तो आजकल बेड पर भी सीसीएल की ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव 2025 : वोटों के लिए वादों की रेवड़ियां बांटने में कोई किसी से कम नहीं
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.