Karauli के पास बस और बोलेरो की भयंकर टक्कर, 9 की मौत 4 घायल

राजस्थान के करौली (Karauli) जिले में मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना (road accident) हादसे में कुल 9 लोगों की जान गई है और चार लोग घायल हुए हैं। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

करौली सड़क हादसे (road accident) की तस्वीर
Written By : धर्मेंद्र शर्मा | Updated on: July 1, 2024 11:09 pm

करौली (Karauli) जिले में मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास सोमवार शाम एक बड़ी सड़क दुर्घटना (road accident) हो गई।  लगभग 5 बजे बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना (road accident) इतनी जबरदस्त थी कि 2 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो सवार 4 लोग घायल हैं। जिनमें से एक महिला, एक बालिका और एक युवक को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया है, जबकि एक दो वर्षीय बालिका का करौली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। road accident की सूचना पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय, एडीएम राजवीर चौधरी एसपी शंकर लाल एसडीएम पिंकी गुर्जर टीसी अनु शुभम सहित कई अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा राहत बचाव कार्यों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश से कैलादेवी पूजा करने बोलेरो से आया था परिवार 

Karauli एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश के भूत कच्छा गांव निवासी लोग मंडरायल के खिरकन गांव निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो का पूजन कराने कैलादेवी गए थे। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही सेकंड हैंड बोलेरो खरीदी थी।  करौली-मंडारायल (Karauli – Mandarayal) मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। road accident में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मौखिक मौजूद लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन चालक सहित कुछ लोग बुरी तरह फंस गए। जिन्हें बाद में बाहर निकाल गया। जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

9 मृतक और 4 हुए घायल

पुलिस ने सभी बोलेरो सवारों को Karauli जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। road accident की सूचना मिलते ही और एसपी दुर्घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, एडीएम राजवीर चौधरी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के हालचाल जाने।

जनप्रतिनिधियों ने तुरंत घटना की जानकारी ली

road accident की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी फोन पर कलेक्टर से दुर्घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने भी फोन पर घटना की जानकारी और दुख प्रकट किया। पूर्व जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशल खेमा पूछी तथा राहत बचत कार्यों की जानकारी ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खिरकन गांव निवासी मुस्कान पुत्री विमल उम्र 16 साल, रविंद्र पुत्र ब्रजमोहन पुत्र उम्र 28 साल और एक अन्य महिला को जयपुर रेफर किया है।

मृतकों की जानकारी 

मृतकों में कटोरी पत्नी बृजमोहन उम्र 65 साल निवासी खिरकन, रंजीत उर्फ टिल्लू पुत्र बारे लाल मीणा उम्र 12 साल निवासी खिरकन सहित 7 अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *