नई ऊंचाई पर पहुंचा Share Market
अमेरिका में केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज में कटौती का सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है.शेयर मार्केट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया. अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती की घोषणा की है. इससे सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी भी 25 हजार 500 अंक को पार कर गया. बैंक औऱ IT शेयरों के साथ शेयर मार्केट नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. निफ्टी में सबसे अधिक लाभ में NTPC, LTI माइंडट्री और विप्रो रहे. इनमें से प्रत्येक के शेयर में लगभग 2% की तेजी आई है । HDFC बैंक और इन्फोसिस जैसे दिग्गज शेयरों ने सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त में सबसे अधिक योगदान दिया है.
Share Market कैप 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
इसके साथ ही BSE में लिस्टेड सभी शेयरों का संयुक्त मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपये हो गया. सेक्टोरल इंडेक्सेज में निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक की तेजी आई है. NTPC ग्रीन एनर्जी द्वारा 10,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए मसौदा पत्र दाखिल करने के बाद NTPC के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी आई है. इसी तरह QIP के माध्यम से ताजा इक्विटी बेचकर धन जुटाने के लिए सरकार की मंजूरी मिलने पर इरेडा के शेयरों में लगभग 3% की तेजी आयी है.
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती का भारत पर असर
फेड रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में कुल 100 आधार अंकों की कटौती का संकेत दिया है। उसका कहना है कि इस साल जीडीपी ग्रोथ 2% रहेगी. महंगाई के लिए जोखिम कम हो गया है। अगर अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है तो फेड कटौती की गति को धीमा कर सकता है. फेड के दरों में कटौती से भारत में भी ब्याज दरों में कटौती हो सकती है. जानकारों का कहना है कि मार्च 2025 से पहले भारत में 25 बीपीएस की कटौती संभव है। सुबह 9.55 बजे सेंसेक्स 602.84 अंक की तेजी के साथ 83,551.07 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 173.30 अंक की तेजी के साथ 25,550.85 अंक पर था.
ये भी पढ़ें :अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से भारतीय बाजार में उछाल, रुपया होगा मजबूत
**back biome**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.