सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसका आयोजन सलमान ने किया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। दोनों की डेटिंग की खबरें काफी समय से चर्चा में है, लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को चुप्पी बनाई हुई है। दोनों का रिश्ता उनके किसी फैन से छुपा नहीं हैं,
हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये शादी की खबर सच है या नहीं? हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में ना तो खुलकर बात की है और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट।
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं सोनाक्षी
Sonakshi Sinha एक जानी मानी अभिनेत्री है और बहुचर्चित अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उनकी मां का नाम पूनम सिन्हा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है।सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। दबंग की सफलता के बाद सोनाक्षी ने कॉमेडी फिल्मों में (रॉडी राठौर), रोमांस (लुटेरा), ऐक्शन (फोर्स 2), थ्रिलर (अकीरा) जैसी विभिन्न फिल्मों में काम किया और हर भूमिका में अपनी छाप छोड़ी । वह आज एक जानी-मानी अभिनेत्री है।
कौन है जहीर इकबाल(Zaheer Iqbal)?
ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) का जन्म 10 दिस्म्बर 1988 को मुम्बई की एक अपर क्लास फैमिली में हुआ था। उनका और उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई खास संबंध नहीं है। जहीर इकबाल अभिनेता सलमान खान के दोस्त हैं। 2014 में जहीर ने सलमान की फिल्म ‘जय हो’ में बतौर सह-निर्देशक काम किया था। 2019 में जहीर ने फिल्म ‘नोटबुक’ से अभिनय की शुरुआत की थी। 2022 नें जहीर ने सोनाक्षी के साथ फिल्म ‘डबल XL’ में काम किया था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात
सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी, और तभी एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।दोनों ने साथ में फिल्म साल 2022 ‘डबल XL’ में काम किया और अकसर ही साथ नजर आने लगे। सोनाक्षी और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर भी अकसर ही रोमांटिक पोस्ट करते दिखा करते हैं।
कब हो सकती है शादी?
सोनाक्षी और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस दौरान उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। सोनाक्षी और जहीर की शादी का ग्रैंड इवेंट मुंबई में आयोजित किया जाएगा। फंक्शन 22 जून से ही शुरू हो जाएंगे। रिसेप्शन शादी के बाद 23 जून की शाम को ही होगा।
शादी की खबर को सोनाक्षी ने खुद इसका जवाब दिया है:
Idiva से बातचीत में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से शादी को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “हर समय मुझसे ये सवाल पूछा जाता है अब हमें इसकी आदत हो गई है एक कान से सुनो दूसरे से निकाल दो, पर मेरी शादी से किसी को क्या लेना-देना है। यह मेरी चॉइस है तो पता नहीं लोगों को इतनी चिंता क्यों होती है। मेरे माता-पिता से ज्यादा लोग मेरी शादी के बारे में मुझसे पूछते हैं। कभी-कभी ये काफी फनी लगता है। इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। अब लोग उत्सुक है तो क्या ही कर सकते हैं?