जैसा कि एग्जिट पोल की रिपोर्ट में बताया गया था दिल्ली के चुनाव प्रमाण भी एग्जिट पोल केअनुरूप रहे। लोकसभी की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की बढ़त कायम है। दक्षिण दिल्ली(South Delhi) लोकसभा सीट पर BJP के रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) और आम आदमी पार्टी (AAP) के सहीराम पहलवान (Sahi Ram Pehalwan) के बीच मुकाबला था। जिसमें बिधूड़ी ने पहलवान को करीब सवा लाख वोटों से हराया. 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी ने इस बार भी पिछला प्रदर्शन दोहरा रही है।
2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम
दक्षिण दिल्ली से (South Delhi) BJP के रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) ने भारी वोटों से जीत हासिल की हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 692832 वोट मिले, आम आदमी पार्टी (AAP) के सहीराम पहलवान (Sahi Ram Pehalwan) को 568499 वोट ही हासिल हो सके। इस तरह इस बार भी बीजेपी (BJP) ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।
जानते हैं दक्षिण दिल्ली के नए सांसद के बारे में:
रामवीर सिंह बिधूड़ी गुर्जर समुदाय से आते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से ग्रेजुएट रामवीर सिंह के बारे में कहा जाता है कि बेहद शांत स्वभाव के हैं। रामवीर सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1970 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) से जुड़कर की। वह 1981 से 1985 तक हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (Haryana warehousing Corporation) के अध्यक्ष पद पर रहे। इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला था। उनके कार्यकाल के दौरान निगम की भंडारण क्षमता दुगुनी हो गई थी।
South Delhi क्षेत्र की विशेषता क्या हैं?
दक्षिण दिल्ली सीट गुर्जर बहुल है। इसमें बिजवासन, पालम ,महरौली, छतरपुर, देवली, अंबेडकर नगर, संगम विहार, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां पर 20 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं, उनमें से 8,98,476 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 11,68,857 है। 2019 में कुल मतदान प्रतिशत 58.73% था।यहां पर पहला चुनाव साल 1967 में हुआ था, जिसमें भारतीय जनसंघ (BJP) को जीत मिली थी। ये हाई प्रोफाइल सीट रही है, यहां से मदन लाल खुराना, सुषमा स्वराज और विजय कुमार मल्होत्रा जैसे BJP के दिग्गज चुनाव लड़ चुके हैं। यहां अब तक के 14 चुनावों में 4 बार कांग्रेस और 8 बार BJP ने जीत दर्ज की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी(BJP) के रमेश बिधूड़ी यहां से विजयी हुए थे।