Train Accident : साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार रात बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। गनीमत है कि किसी की जान नहीं गई। रात करीब 2:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई, ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। यह हादसा कानपुर शहर से 11 किलोमीटर दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके बताया कि ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी किसी भारी चीज से टकराया, इंजन पर टकराने के निशान है। IB और यूपी पुलिस जांच कर रही है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: August 17, 2024 1:02 pm

Train Accident : उत्तर प्रदेश में कल एक बडा  Train हादसा होते-होते रह गया। यहाँ रात 2:30 बजे (19168) साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से 11 कि.मी. दूर भीमसेन और गोविंदपुरी के बीच हादसे की शिकार होते होते रह गई। अगर यह हादसा हो जाता तो कई लोगो की जान जा सकती थी, ट्रेन के कम- से-कम 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल अधिकारीयो और DM, SP सब मौके पर पहुँच गए। लेकिन इन सबके बीच एक खुशकिस्मत बात यह रही कि सारे यात्री सकुशल है और प्रशासन ने सभी यात्रीयों को बसो में बिठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। IB और यूपी पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ट्रेन में 1641  पैसेंजर्स सवार थे सभी को दूसरी ट्रेन से अहमदाबाद पहुँचा दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा Train Accident

हादसे के वक्त Train की स्पीड 70 से 80 के बीच थी। ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जब फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची तब जांच में पता चला कि यही पास में एक पटरी का टुकड़ा पड़ा मिला । दूसरी तरफ पास में क्लैंप मिला जिससे पटरी को सीमेंट के बने गार्डर से कसा जाता है , टीम ने बताया कि हो सकता है पटरी पर कुछ टुकड़े रखे गए हो जिससे ट्रेन डिरेल हो गई हो और लोहे की क्लिप उखड़कर दूर जा गिरी। यह तो अभी आँखों देखा हाल बताया जा रहा है । पूरी जांच बाकी है।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

स्थानीय लोगों के बयान

हादसे के समय स्थानीय लोगों में से एक रामजी वर्मा के अनुसार रात में वह घर में सो रहे थे कि तभी उन्हें जोरदार ढंग से किसी चीज के टकराने की आवाज आई । उसके बाद जैसे ही उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा ट्रेन के 25 डिब्बे पटरी से उतर चुके थे और कुछ यात्री घायल थे, इसलिए उन्होंने सबसे पहले हादसे की जानकारी पुलिस को दी

16 ट्रेनों को रद्द किया गया

10 ट्रेनें जिनका रूट बदला गया

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ट्वीट

सरकार के तीसरे टर्म में 70 दिन में 21 train accidents

4 जून 2024 को जब से बीजेपी तीसरी बार सरकार में आई है तब से रेल हादसो की बाढ़ -सी लग गई है। हर रोज कोई ना कोई रेल हादसा होता रहता है। पिछले 70 दिन में 21 रेल हादसे हो चुके है और सरकार कुछ ठोस कारवाई नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें:-

Jharkhand Train Accident : ट्रेन हादसे में 2 की मौत , 20 घायल, बचाव कार्य जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *