Jharkhand Train Accident : ट्रेन हादसे में 2 की मौत , 20 घायल, बचाव कार्य जारी

Jharkhand Train Accident : झारखंड में मंगलवार को सुबह सुबह एक भयंकर रेल हादसा हो गया है। यहां हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस (Howrah Mumbai Mail Express) के 18 डिब्बे सुबह करीब 3.45 बजे  पटरी से उतर गए। चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बड़ाबंबू  के बीच ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में दो की मौत हो चुकी है और 20 घायल हैं। 

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 30, 2024 11:41 pm

Jharkhand Train Accident : झारखंड में हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (Howrah CSMT Express) सुबह करीब 3:45 बजे हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बाराबंबू के बीच पटरी से उतर गई। एडीआरएम सीकेपी समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे हैं। घटना में अब तक दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को रेलवे के मेडिकल टीम अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा कैसे हुआ इस मामले की जांच भी की जाएगी।

हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे

झारखंड के चक्रधरपुर में  30 जून ,मंगलवार भोर में रवाना हुई ट्रेन नंंबर 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबंबू स्टेशन के पास दुर्घटना की शिकार हो गई। ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह के समय जब यह ट्रेन हादसा हुआ तो ज्यादातर यात्री सो ही रहे थे। घायलों को रांची के रिम्स हॉस्पिटल और चक्रधरपुर के आस-पास के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Jharkhand Train Accident में रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी 

हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए है। झारखंड और मुंबई दोनों के लिए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं….

झारखंड हेल्पलाइन नंबर

टाटानगर: 06572290324

चक्रधरपुर: 06587 238072

राउरकेला: 06612501072, 06612500244

हावड़ा: 9433357920, 03326382217

मुंबई हेल्पलाइन नंबर

सीएसएमटी स्टेशन: P&T 022-22694040

दादर: 9136452387

कल्याण: 8356848078

ठाणे: 9321336747

कैसे पटरी से उतर गई हावड़ा मुंबई मेल और कैसे हुआ Jharkhand Train Accident

कई बार रेल हादसे अचानक हो जाते हैं जिसमें किसी की कोई गलती नहीं होती। ट्रेन के पहिये पटरी से उतर जाते हैं या पलट जाते हैं। लेकिन मंगलवार को हुई इस घटना में रेलवे की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यहां एक मालगाड़ी डिरेल हुई थी और उसके कुछ वैगन पलटकर दूसरे ट्रैक के पास चले गए थे लेकिन उसे हटाया नहीं गया था। मुंबई हावड़ा मेल अपनी रफ्तार से जा रही थी और इस दौरान ट्रैक पर पड़े मालगाड़ी के डिब्बों से टकराकर पलट गई। सुबह से घटनास्थल पर लोग , रेल कर्मी और एनडीआरएफ टीम(NDRF Team) राहत और बचाव कार्य में लगी है। दुर्घटना के बाद हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है ।

ये भी पढ़ें : India in Paris Olympics : जानें कैसा रहा तीसरा दिन

One thought on “Jharkhand Train Accident : ट्रेन हादसे में 2 की मौत , 20 घायल, बचाव कार्य जारी

  1. **citrusburn**

    CitrusBurn is a Mediterranean-inspired thermogenic formula created to support a naturally slower metabolism, encourage efficient fat utilization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *