Train Accident : उत्तर प्रदेश में कल एक बडा Train हादसा होते-होते रह गया। यहाँ रात 2:30 बजे (19168) साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से 11 कि.मी. दूर भीमसेन और गोविंदपुरी के बीच हादसे की शिकार होते होते रह गई। अगर यह हादसा हो जाता तो कई लोगो की जान जा सकती थी, ट्रेन के कम- से-कम 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेल अधिकारीयो और DM, SP सब मौके पर पहुँच गए। लेकिन इन सबके बीच एक खुशकिस्मत बात यह रही कि सारे यात्री सकुशल है और प्रशासन ने सभी यात्रीयों को बसो में बिठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। IB और यूपी पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ट्रेन में 1641 पैसेंजर्स सवार थे सभी को दूसरी ट्रेन से अहमदाबाद पहुँचा दिया गया है।
कैसे हुआ हादसा Train Accident
हादसे के वक्त Train की स्पीड 70 से 80 के बीच थी। ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जब फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची तब जांच में पता चला कि यही पास में एक पटरी का टुकड़ा पड़ा मिला । दूसरी तरफ पास में क्लैंप मिला जिससे पटरी को सीमेंट के बने गार्डर से कसा जाता है , टीम ने बताया कि हो सकता है पटरी पर कुछ टुकड़े रखे गए हो जिससे ट्रेन डिरेल हो गई हो और लोहे की क्लिप उखड़कर दूर जा गिरी। यह तो अभी आँखों देखा हाल बताया जा रहा है । पूरी जांच बाकी है।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

स्थानीय लोगों के बयान
हादसे के समय स्थानीय लोगों में से एक रामजी वर्मा के अनुसार रात में वह घर में सो रहे थे कि तभी उन्हें जोरदार ढंग से किसी चीज के टकराने की आवाज आई । उसके बाद जैसे ही उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा ट्रेन के 25 डिब्बे पटरी से उतर चुके थे और कुछ यात्री घायल थे, इसलिए उन्होंने सबसे पहले हादसे की जानकारी पुलिस को दी
16 ट्रेनों को रद्द किया गया

10 ट्रेनें जिनका रूट बदला गया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ट्वीट

सरकार के तीसरे टर्म में 70 दिन में 21 train accidents
4 जून 2024 को जब से बीजेपी तीसरी बार सरकार में आई है तब से रेल हादसो की बाढ़ -सी लग गई है। हर रोज कोई ना कोई रेल हादसा होता रहता है। पिछले 70 दिन में 21 रेल हादसे हो चुके है और सरकार कुछ ठोस कारवाई नहीं कर पा रही है।
यह भी पढ़ें:-
Jharkhand Train Accident : ट्रेन हादसे में 2 की मौत , 20 घायल, बचाव कार्य जारी
Slot tại tải 888slot có chế độ “pause” – tạm dừng ván chơi nếu có việc đột xuất, quay lại sau vẫn giữ nguyên trạng thái. TONY05-09