Bulandshahar Rape Case : दिनों दिन इंसान हैवानियत की सारी हदें इस तरह पार करता जा रहा है कि बताने के लिए शब्द भी नहीं रह जाते हैं। ऐसी ही हैवानियत की ख़बर सामने आई है उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से। यूपी के बुलंदशहर में शिकारपुर तहसील में पुलिस ने कृषि विभाग के एक अफसर को बलात्कार के केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक गांव में जांच के दौरान सूने घर में पहले 6 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वहीं बंधी हुई बकरी से भी बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में कृषि विभाग का एडीओ गजेंद्र सिंह जांच के लिए गया था। इस दौरान वो एक दलित के घर पहुंचा, तो वहां पर एक छह साल की मासूम बच्ची थी। उसके माता पिता व अन्य लोग बाहर गए थे। ऐसे में इस अधेड़ उम्र के अफसर ने पहले अपनी पोती की उम्र की बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद वहीं बंध रही एक बकरी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
माता- पिता काम करने खेत पर गए थे
बताया जा रहा है कि वारदात के समय बच्ची के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। वे जब वापस लौटे तो मासूम रोती हुई नज़र आई। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई तो वे सीधे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर आरोपी एडीओ गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने एकत्रित किए सबूत
Bulandshahar Rape Case की पूरी तरह जांच कर पुलिस ने घटना के वीडियो और अन्य सबूत इक्कठा कर लिए हैं। चूंकि मामला दलित परिवार का है। ऐसे में घरवालों को आर्थिक मदद भी दिलाई जाएगी। पुलिस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: CMPFO Recruitment 2024:CMPFO में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के 136 पदों पर होगी भर्ती