Virat Kohli के पब ‘वन8 कम्यून’ पर बेंगलुरु में FIR दर्ज ! जानें क्या है मामला

बेंगलुरु में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli के पब पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने देर रात तक पब चलाने पर कार्रवाई की है।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 9, 2024 2:56 pm

T20 Worldcup की खुमारी अभी तक लोगों के मन से उतरी नहीं है। देर रात तक लोग पार्टियां कर रहे हैं। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli के पब One8 Commune के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज की है। बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि पब में देर रात तक पार्टी का आयोजन किया गया था। समय से ज्यादा देर तक पब के संचालन पर पब के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु के ‘वन 8 कम्यून’ पब पर कार्रवाई  

बेंगलुरू में डीसीबी सेंट्रल ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर टीम इंडिया के ताब़ड़तोड़ बल्लेबाज Virat Kohli के पब को चेकिंग के दौरान करीब 1.30 बजे रात तक खुला पाया गया। पब के अंदर पुलिस ने देखा तो पार्टी चल रही थी। इस पर मैनेजर को बुलाकर पूछा गया तो वह कोई कारण नहीं बता सका। ऐसे में पुलिस ने तुरंत पब बंद करने का निर्देश दिया और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान उन्हें देर रात पब में तेज म्यूजिक बजाने की कंप्लेन मिली थी।

6 जुलाई की देर रात खुला रहा था पब, हुई कार्रवाई

कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन (Cubbon Park Police Station) में दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) में कहा गया है कि 6 जुलाई को वन8 कम्यून-बेंगलुरु (One8 Commune-Bengaluru) को बंद होने के तय समय से 20 मिनट बाद यानी रात 1:20 बजे तक ग्राहकों को सेवा देते हुए पाया गया। परिचालन समय के इस उल्लंघन के कारण पब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Virat Kohli के पब की कई शहरों में ब्रांच

किंग कोहली यानी Virat Kohli का One8 Commune पब काफी फेमस है। इस पब की ब्रांचेज बेंगलुरु के अलावा दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य मेट्रो शहरों में भी हैं। बेंगलुरु में ये नई ब्रांच पिछले साल दिसंबर में ही शुरू की गई है। यह चेन्नास्वामी स्टेडियम के पास ही रत्नम कॉम्प्लेक्स (Ratnam Complex)  की छठी मंजिल पर स्थित है।

Virat Kohli की यह रेस्टोरेंट चेन पिछले साल भी खबरों में थी। ऐस इसलिए क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने One8 Commune को एक गाने बजाने से रोक दिया था जिस पर फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड का कॉपीराइट है।

बाढ़ के खतरे को लेकर UP में रेड अलर्ट, बारिश ने कई राज्यों में मचाया कहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *