Wife ने अवैध संबंध के लिए रची साजिश, ऐसे करा दी पति की हत्या

राजस्थान के दौसा जिले में दो महीने पहले हुई ट्रक क्लीनर की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने ट्रक क्लीनर की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को हत्या का सुराग मृतक की पत्नी के मोबाइल से मिला।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: August 11, 2024 7:22 pm


घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर से 60 किलोमीटर दूर दौसा जिले के जेलमपुरा गांव की है, जहां एक Wife ने ही पति की हत्या करा दी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

यह घटना 20 मई 2024  को सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई। शुरू में तो सभी ने इसे सड़क दुर्घटना माना, लेकिन पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध लगा और जांच जारी रखी, जिसका परिणाम आज मिला। पुलिस ने डीएसपी दीपक मीणा की देखरेख में केस सॉल्व किया और इसे अंजाम तक पहुंचाया।

ये है मामला

घटना की शुरुआत दौसा जिले के जेलमपुरा गांव से हुई, जहां मुरारी लाल बैरवा  अपनी Wife केसंता बैरवा के साथ शादी के बाद हंसी खुशी से रह रहा था। दोनों का रिश्ता सामान्य ढंग से चल रहा था, लेकिन तभी आलूदा गांव निवासी बाबूलाल मीणा का इनकी जिंदगी में आगमन हुआ। शुरू में केसंता और बाबूलाल एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे और कुछ दिनों बाद दोनों में प्यार हो गया। उन्होंने एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाने लगे। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहने और साथ रहने का वादा करने लगे, लेकिन इस रिश्ते के बीच उनके लिए रास्ते का रोड़ा  केसंता बैरवा का पति मुरारी लाल बैरवा रास्ते का रोड़ा था।

दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची

इस क्रम में सबसे पहले  केसंता ने बाबूलाल को मुरारी के ट्रक पर क्लीनर की नौकरी दिलवा दी। उसके बाद वे लोग मौके का इंतजार करने लगे और वह मौका जल्दी उन्हें मिल गया, एक रोज मुरारी असम से अपना ट्रक लेकर वापस अपने गांव  जेलमपुरा आ रहा था। रास्ते में सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक रोककर बाबूलाल ने मुरारी को जमकर शराब पिलाई और उसके ऊपर ट्रक चढ़ा दी, मुरारी ने वही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस तरह पकड़ा दोनों को

घटना के अगले दिन यानी 21 मई को लोगों को हाईवे किनारे एक लाश मिली और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसीपी रंजीता शर्मा ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच मानपुर के डीएसपी दीपक मीणा को सौंप दी। पुलिस ने उसके बाद तहकीकात करते हुए हर जगह जांच की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल रहा था लेकिन तभी पुलिस को बाबूलाल द्वारा मुरारी की Wife  को किया मैसेज मिला और उसके बाद हत्या की सारी गुत्थी सुलझ गई और पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :-

Crime News : मां-बाप ने बेटी को मार डाला और रची ऐसी खौफनाक साजिश..

79 thoughts on “Wife ने अवैध संबंध के लिए रची साजिश, ऐसे करा दी पति की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *