AIG Killed son-in-law: चंडीगढ़ की जिला सेशन कोर्ट में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर देने की वारदात हुई। दोनों पक्ष झगड़े के निपटारे के लिए कोर्ट पहुंचे थे। हत्यारे की पहचान पंजाब के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के रूप में हुई। सिद्धू ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका दामाद हरप्रीत सिंह ईआरएस अधिकारी थे और कृषि विभाग में तैनात थे। पुलिस ने सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला जानते हैं
हरप्रीत सिंह (Harprit Singh) का पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को लड़का और लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेडिएशन सेंटर भेजा था. यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी। इस बीच, लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू (Malwinder Singh Sidhu) ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मेडिएशन सेंटर से बाहर ले गए। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह(Harprit Singh) को लगी।
AIG Killed son-in-law
हरप्रीत ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
वारदात के बाद वकीलों ने तुरंत घायल हरप्रीत (Harprit Singh) को उठाया और बाहर लेकर आए। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, हरप्रीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया।
पहले भी विवादों में रहे हैं सिद्धू
पूर्व (AIG) सिद्धू पहले भी विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल वे भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई तक कर दी थी। अभी वह निलंबित चल रहे हैं। उस दौरान भी उन्होंने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़े:Rape Case :17 साल की उम्र से रेप,वकील बन पीड़िता ने अब दर्ज कराई FIR