Supreme Court : दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर (Old Rajendra Nagar) इलाके के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए जलभराव में डूबने से कुछ दिनों पहले यूपीएससी (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे दो छात्राओं और एक छात्र (IAS aspirants deaths) की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया। सोमवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि कोचिंग सेंटर डेथ चेंबर बन गए हैं। ये छात्रों की जिंदगी से खेल रहे हैं। यूपीएससी के तीन उम्मीदवारों की मौत “आंखें खोलने वाली” घटना है।
कोचिंग सेंटर फेडरेशन पर लगाया जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटरों के खिलाफ बेहद सख़्त रुख अपनाया। दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि ऐसे कोचिंग सेंटरों को तुरंत बंद कर दिया जाए जिनके पास फायर डिपार्टमेंट का NOC (No Objection Certificate) नहीं है। कोचिंग सेंटर फेडरेशन ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता कोचिंग सेंटर फेडरेशन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
Supreme Court ने केंद्र सरकार और दिल्ली के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट जानना चाहता है कि क्या कोचिंग सेंटर सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं? कोर्ट चाहता है कि अटॉर्नी जनरल भी इसमें मदद करें। अगर कोचिंग सेंटर सुरक्षित नहीं हैं, तो उन्हें ऑनलाइन क्लासेस पर स्विच करना पड़ सकता है। फिलहाल ऐसा नहीं किया जा रहा है।
जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में सुनवाई की। पीठ ने दिल्ली सरकार और केंद्र को नोटिस जारी करते हुए कहा, “हमें नहीं पता कि दिल्ली सरकार या भारत सरकार ने अब तक क्या प्रभावी उपाय किए हैं। हम कार्यवाही के दायरे का विस्तार करना उचित समझते हैं।

राउज आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में डूबे थे तीन अभ्यर्थी
यह मामला दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में स्थित राउज आईएएस स्टडी सर्किल (Rau’s IAS Study Circle) का है। इस कोचिंग सेंटर ने बिल्डिंग के बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाई हुई थी। 27 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश के कारण बेसमेंट में तेजी से पानी भरने लगा। अंदर पढ़ाई कर रहे छात्र काफी मुश्किल से बाहर आए। तीन छात्र बेसमेंट से निकल नहीं सके। डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 साल की तानिया सोनी, 25 साल की श्रेया यादव और 28 साल के नवीन देलविन के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें : कोचिंग सेंटर हादसे के बाद AAP ने की नया कानून लाने की घोषणा
Mình hay chơi trên điện thoại nên đánh giá cao cricfy tv mod apk vì hoạt động khá mượt trên mobile. TONY10-09