Champai Soren ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे, जो कि उनके सामने मौजूद तीन विकल्पों में से एक था। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने नई पार्टी बनाने का भी संकेत दिया।
विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे और वह एक नई पार्टी बनाने के लिए तैयार हैं।
“यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है। मैं राजनीति नहीं छोड़ूंगा क्योंकि मुझे अपने अनुयायियों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है। मैं एक नया संगठन बना सकता हूं, ”झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता ने कहा
Champai Soren के बीजेपी में जाने से जुड़ी अटकलें भी जारी थी लेकिन अब चंपई सोरेन ने सभी सवालों पर विराम लगा दिया है और नई पार्टी का ऐलान करते हुए गठबंधन के सभी विकल्पों के खुले होने की बात भी कही है।
चंपाई पार्टी बनाकर दिखाएंगे ताकत
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने आज हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. कल देर रात से सरायकेला स्थित उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था.
दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं. सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे. समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर समर्थकों से मिल रहे हैं. अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड Champai Soren ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था. उसको बयां नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि चंपई सोरेन ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर एक पत्र लिखा था जिसमें अपने साथ JMM में हुए अपमान की विस्तार से चर्चा की थी।
ये भी पड़े –Rajya Sabha Bypolls : भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की, नामांकन शुरू