Naveen Patnaik : क्‍या हुआ है नवीन बाबू के स्‍वास्‍थ्‍य को

आम चुनाव 2024 का अंतिम चरण आते-आते एक नये विवाद को जन्‍म दे गया। ओडि़शा के मुख्‍यमंत्री( Chief Minister of Odisha) के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर नई जानकारियां सामने आने से राजनीतिक गर्म हो गई जिसका ताप चुनाव खत्‍म होने के बाद भी महसूस किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान दो वीडियो क्लिप सामने आए जिसमें मुख्‍यमंत्री की बीमारी का संकेत मिला और उस पर प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी( PM Narendra Modi) बोले कि नीवन पटनायक का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है और उनपर पूर्व निजी सचिव वीके पांडियन (VK Pandian) का नियंत्रण है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की फाइल फोटो
Written By : रामधनी द्विवेदी | Updated on: May 30, 2024 10:38 pm

नवीन पटनायक (Naveen Patnaik)  के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जारी पहले वीडियो में वह भाषण करते दिख रहे हैं लेकिन माइक पांडियन पकड़े हैं। पटनायक डायस को पकड़े हैं और उनका हाथ कांप रहा है। पांडियन इसे नोटिस करते हैं और कांपते हाथों को हटा कर छिपा देते हैं। दूसरे वीडियो में नवीन बाबू मंच पर बैठे लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं और उनका पैर कांप रहा है जिसे पीछे बैठे पांडियन अपने पैर से रोकने की कोशिश करते दिखते हैं और पैर छूने वालों के लिए आगे बढ़ा देते हैं।

कहीं साजिश तो नहीं: मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इन वीडियो को देखने के बाद नवीन बाबू के स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट पर साजिश की आशंका जताई और कहा कि राज्‍य में भाजपा सरकार बनने पर इसकी जांच कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि ओडि़शा के लोगों को नवीन बाबू के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर पूरा सच जानने का हक है। कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। पीएम ने कई चुनाव सभाओं में यह बात कही। उन्‍होंने यहां तक कहा कि नवीन बाबू की सेहत बिगड़ने के पीछे उस लॉबी का हाथ तो नहीं है जो उनके नाम पर पर्दे के पीछे से सत्‍ता का उपभोग कर रही है।

सेहत बिगड़ने की जांच होगी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक साल में नवीन बाबू की सेहत अचानक इतनी बिगड़ जाने से चिंता होती है। उनके करीबी लोग जब मुझसे मिलते हैं तो उनकी सेहत की बात जरूर करते हैं। लोग अ‍सलियत जानना चाहते हैं। इसलिए दस जून के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद उनकी सेहत इतनी बिगड़ने की जांच कराई जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत विस्‍व सरमा ने भी यह कहा कि कोई भी मुख्‍य मंत्री के हाथ पांव की गतिविधि को कैसे नियंत्रित कर सकता है।

नवीन बाबू की सफाई

इस तरह के आरोप सामने आने पर नवीन पटनायक को वीडियो जारी कर सफाई देनी पड़ी कि वह स्‍वस्‍थ हैं और महीने भर से ओडि़शा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रधान मंत्री यदि मेरे स्‍वास्‍थ्य को लेक‍र यदि इतने ही चिंतित हैं तो पहले फोन कर मुझसे बात क्‍यों नहीं किए। भाजपा गैर मुद्दों को उठा कर चुनावी लाभ लेना चाहती है। मेरा स्‍वास्‍थ्य पूरी तरह ठीक है। उन्‍हें हमारी मांग पर ध्‍यान देना चाहिए और ओडि़शा को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की मांग पूरी करनी चाहिए। जिस रिकार्डेड वीडियो में वह यह बात कह रहे हैं उसमें भी सिर्फ उनका चेहरा दिख रहा है। हाथ सामने नहीं है।

कौन हैं पांडियन

कार्तिकेयन पांडियन को ही वीके पांडियन भी कहा जाता है। उनका जन्‍म 1974 में तमिलनाड़ु ( Tamilnadu) में हुआ है और वह 2000 बैच के आइएस अफसर रहे हैं। वह 2002 में ओडि़शा में आये और कई जिलों के डीम रहे। 12 वर्ष तक नवीन पटनायक के निजी  सचिव का काम देखने के बाद वह नवंबर 2023 में वह अपने पद से इस्‍तीफा देकर बीजू जनता दल में शामिल हो गए हैं। उन्हें 5 टी का चेयरमैन नियुक्‍त किया गया जो कैबिनेट मंत्री के पद के समान है। 5 टी का मतलब है—टीम वर्क, टेक्‍नोलॉजी, ट्रांसपरेंसी,ट्रांसफार्मेशन एंड टाइम लिमिट। ऐसा माना जाता है कि वह नवीन बाबू के बहुत निकट हैं।

क्‍या बीमारी है नवीन पटनायक को

वीडियो में जिस तरह नवीन पटनायक का हाथ कांप रहा है और पैर पर उनका नियंत्रण नहीं रह पा रहा है, वह पार्किसन ( Parkinson)  बीमारी के लक्षण हैं। इसमें व्‍यक्ति का मस्तिष्‍क प्रभावित हो जाता है और उसका अपने हाथ और पैर नियंत्रण नहीं रह जाता। इस बीमारी से पीडि़त व्‍यक्ति कोई चीज हाथ से पकड़ नहीं सकता न कप गिलास और न ही कलम। यह बीमारी अभी तक लाइलाज समझी जाती है। कुछ दवाएं हैं जिनसे थोड़ा सुधार हो सकता है। इससे जीवन को खतरा नहीं रहता। अभ्‍यास से वह अपनी दैनिक गतिविधि जारी रख सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *