- Home / देश/विदेश / दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने किया इस्तीफे का ऐलान, दो दिन बाद दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री
दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने किया इस्तीफे का ऐलान, दो दिन बाद दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफे का ऐलान किया है। सीएम की यह घोषणा जेल से जमानत पर बाहर आने के दो दिन बाद आई। राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस ने इसे एक पीआर स्टंट बताया है।
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 15, 2024 5:48 pm
राजधानी दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया जब रविवार को आम आदमी पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए CM Arvind Kejriwal ने इस्तीफा का ऐलान कर दिया। सीएम केजरीवाल यह इस्तीफा अगले 48 घंटे में देंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वे अब दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव के बाद जीतने पर ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। सीएम केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को बताया कि दो दिन बाद उन्हें नये सीएम के दर्शन हो जाएंगे।
CM Arvind Kejriwal के जेल जाने का सिलसिला कैसे शुरू हुआ
दिल्ली शराब नीति के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने CM Arvind Kejriwal को भी गिरफ्तार कर लिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम को मनी लेंडिंग घोटाले का असली कर्ताधर्ता बताया है। इसलिए उन्हें 1 अप्रैल 2024 को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। करीब एक महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए जमानत पर रिहा किया था। चुनाव प्रचार खत्म होते ही 2 जून को सीएम ने तिहाड़ जेल में आत्म समर्पण कर दिया और शुक्रवार को उन्हें जमानत मिली।
दिल्ली के सीएम के रूप में अब तक कार्यकाल कैसा रहा
- 2012 में आम आदमी पार्टी के राजनीति में उतरने के बाद 4 दिसंबर 2013 को दिल्ली में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे । इन चुनाव के नतीजे बीजेपी को 32 सीटें मिली, आम आदमी पार्टी को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली। बहुमत नहीं आने की वजह से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई जिसमे अरविंद केजरीवाल सीएम के रूप में पहली बार सरकार में आए। लेकिन यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चली और करीब 49 दिन के बाद सीएम ने पद से इस्तीफा दे दिया।
- 2015 में फिर से चुनाव होने पर इस बार आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ी और 70 में से 67 सीटें जीती। सरकार बनाने में कामयाबी पाई।
- 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें हासिल की और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी पाई। अरविंद केजरीवाल भी लगातार तीसरी बार सीएम बनने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें:-Arvind Kejriwal पर ऐसे शिकंजा कस रही CBI, PWD में भ्रष्टाचार की भी जांच
**back biome official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.