आशुतोष राणा कराएंगे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, लॉन्च करेंगे 100 से अधिक 6D अनुभव वाले दुर्लभ दर्शन केंद्र

अब आप एक जगह बैठ कर ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन एवं वहाँ होने वाले समस्त पूजा-अनुष्ठान देख पाएँगे, और वह भी मंदिर में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति जैसे अनुभव के साथ। दुर्लभ दर्शन द्वारा तैयार की गई विशेष 6D VR टेक्नोलॉजी के ज़रिए यह सब अनुभव संभव हो पाएगा। दुर्लभ दर्शन, आशुतोष राणा के साथ मिल कर, विश्व के पहले 100 से अधिक 6D अनुभव वाले केंद्र खोलेगा। फ़िलहाल इस सुविधा का आनंद देश के ग्यारह प्रसिद्ध मंदिरों में लिया जा सकेगा। विशेष बात यह होगी कि इस वर्चुअल रियलिटी में आप 3D दृश्य के साथ-साथ मंदिर के वातावरण में मौजूद जल, वायु और सुगंध की भी हूबहू अनुभूति कर सकेंगे।

Written By : डेस्क | Updated on: July 1, 2026 1:18 am

इस अनुभव को जीवंत कराने के लिए प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा बतौर ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर, दुर्लभ दर्शन से जुड़ गए हैं. दिल्ली में हुई एक प्रेस कान्फ़्रेंस में आशुतोष राणा ने दुर्लभ दर्शन के बारे में बात करते हुए बताया कि “धर्म का अपना विज्ञान होता है और विज्ञान का अपना धर्म, पर जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वह दुर्लभ दर्शन है। यह विश्व का पहला 6D आध्यात्मिक अनुभव होगा, जिसका आनंद आप VR टेक्नोलॉजी के माध्यम से कहीं भी बैठ कर ले सकेंगे। हर मंदिर के अनुभव में उस मंदिर की पौराणिक कहानियाँ व आध्यात्मिक महत्व के साथ मंदिर में होने वाली प्रत्येक पूजा-पद्धति व आरती इत्यादि की भी सूक्ष्म जानकारी सीधी-सरल भाषा में होगी।”

देश के 11 प्रसिद्ध मंदिरों की इस श्रृंखला का आरंभ, एक जुलाई से “श्रीराम की अयोध्या” और “उज्जैयिनी के महाकाल” अनुभव अनुभव से हो रहा है जिन में प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा बतौर प्रस्तोता (एंकर) इन प्रमुख मंदिरों का महत्व व मंदिरों से जुड़ी कहानियाँ बताएँगे और दर्शन कराएँगे । इन ग्यारह आध्यात्मिक कहानियों को साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है। आलोक श्रीवास्तव पहले शिव तांडव स्तोत्र का भावानुवाद भी कर चुके हैं जो आशुतोष राणा के स्वर में अत्यंत लोकप्रिय है।

दुर्लभ दर्शन और TechXR इनोवेशंस के संस्थापक, आईआईटी कानपुर से पढ़े पूर्व IRS अधिकारी प्रशान्त मिश्रा ने बताया कि “सुप्रसिद्ध अभिनेता और ‘राम राज्य’ जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक आशुतोष राणा, हमारे डिवोशनल प्लेटफॉर्म दुर्लभ दर्शन के ब्रांड एम्बेसडर और मेंटर के तौर पर अब हमें मार्गदर्शित करेंगे।  दुर्लभ दर्शन केंद्र में मंदिर विशेष में होने वाले गर्भगृह के अनुष्ठान, आरतियों की अनुभूति ऐसे होगी, जैसे आप स्वयं वहां उपस्थित हों। साथ ही दुर्लभ दर्शन मोबाइल VR किट द्वारा घर बैठे 60 से अधिक दिव्य स्थलों की यात्रा का अनुभव किया जा सकता है। दुर्लभ दर्शन अब आशुतोष राणा जी के साथ 11 दिव्य आध्यात्मिक स्थलों की इमर्सिव यात्रायों की सीरीज ला रहा है जिसमें आप दुर्लभ दर्शन केंद्रों में बैठ कर 6D VR तकनीक के माध्यम से जल वायु एवं सुगंध की अनुभूति के साथ, वहां होने वाले अनुष्ठान्नों का अनुभव कर सकेंगे, वहाँ अपनी उपस्थिति अनुभव कर सकेंगे एवं मंदिर से सम्बंधित पौराणिक महत्व और कहानियों को जान सकेंगे। आशुतोष राना और दुर्लभ दर्शन का यह अपने तरीके का पहला प्रयोग है जिसमें आध्यात्मिक अनुभव को VR में इतना सजीव दिखाया जा रहा है।इसका उद्देश्य है — हर भक्त तक “मन भर दर्शन” पहुँचाना। भक्ति-गीतों, भजनों और अद्भुत दृश्यों के रोमांचित अनुभव से भरी इन फ़िल्मों का संगीत युवा संगीतकार सौरभ मेहता ने दिया है।

आशुतोष राणा को हम केवल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नहीं, बल्कि अपने मेंटर के रूप में भी लाए हैं। उनका अनुभव, ज्ञान और आध्यात्मिक समझ व संवेदना हमें नई दिशा देगी।
फिर साथ आए आशुतोष राणा और आलोक श्रीवास्तव दुर्लभ दर्शन ने आलोक श्रीवास्तव को भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट के क्रिएटिव राइटिंग के लिए जोड़ा है। आलोक श्रीवास्तव वही रचनाकार हैं जिनके लिखे “शिव तांडव” को आशुतोष राना की आवाज़ में करोड़ों लोगों ने पसंद किया। दोनों कलाकार पहले भी प्रसिद्ध नाट्य प्रस्तुति “हमारे राम” में साथ काम कर चुके हैं
अगले चरण में यह टीम को श्रद्धालुओं के बीच लाएगी- चार धाम यात्रा, द्वादश ज्योतिर्लिंग, भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ, जगन्नाथ रथ यात्रा, दक्षिण भारत के महान मंदिर, वृन्दावन परिक्रमा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, द्वारकाधीश एवं राम वन गमन पथ इत्यादि।

दुर्लभ दर्शन केंद्र भारत के प्रमुख मंदिरों के सहयोग से मंदिर परिसर के प्रांगण में अथवा समीप स्थान पर खोले गए हैं, जहाँ पर श्रद्धालु 10 से 15 मिनट तक ऐसा महसूस करता है जैसे वह मंदिर विशेष के गर्भग्रह में स्वयं उपस्थित है।। ये अब तक लाखों भक्तों को सेवा दे चुका है और इसके अनेक केंद्र अभी तक देश के 7 राज्यों में संचालित हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
श्री काशी विश्वनाथ, वाराणसी
श्री महाकालेश्वर, उज्जैन
माँ वैष्णो देवी
राजद्वार पार्क, हनुमान गढ़ी , अयोध्या
पावन धाम, हरिद्वार
माँ महालक्ष्मी मंदिर, नागपुर
ISKCON मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली
नीलकंठ धाम , गुजरात
माँ बगलामुखी, नलखेड़ा
माँ शारदा शक्तिपीठ, मैहर
माँ भद्रकाली शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र ,
कंपनी का दुर्लभ दर्शन मोबाइल ऐप भी घर बैठे VR हेडसेट के माध्यम से 60+ मंदिरों, तीर्थ यात्राओं और विशेष पूजा का अद्भुत अनुभव देता है।

ये भी पढ़ें :-दुनिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की हरिद्वार में हुई प्राण प्रतिष्ठा, 5211 किलो है वजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *