हरियाणा में चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ED ने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक रावदान सिंह (Congress MLA Rav Dan Singh) और उनके भाई के दिल्ली-एनसीआर सहित 5 शहरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. कांग्रेस विधायक रावदान सिंह पर 1392 करोड़ रुपये का बैंक घोटाले का आरोप है.
कांग्रेस विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी
दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में उनके ठिकानों पर ईडी की छापेमारी (ED Raid) कर रही है. विधायक सिंह और उनके परिवार के मालिकाना हक वाली कंपनी मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड ने बैंक से 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे अभी तक वापस नहीं लौटाया है. ऐसा हो सकता है ईडी के छापेमारी (ED Raid) इसी से जुड़ी हो. सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था. बाद में ईडी (ED) ने इस मामले में अलग से मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत केस (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की थी. दरअसल, ईडी अपनी टीम के साथ सिंह के महेंद्रगढ़ के आवास पर तड़के सुबह 4 बजे पहुंच गई थी. घर के बाहर पुलिस तैनात है, किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं है.
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं रावदान सिंह
कांग्रेस के विधायक रावदान सिंह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं. चुनाव से पहले रावदान सिंह पर ED की कार्रवाई से कांग्रेस के साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला करने का बीजेपी का बड़ा मौका मिला है.
ये भी पढ़ें :-काली कमाई का कुबेर निकला बिहार का IAS, सोना, करोड़ों की घड़ियां मिलीं…
Điều mình thích nhất ở castle app download apk là giao diện nhìn hiện đại nhưng không rối mắt. TONY10-09