Anant-Radhika की शादी का समारोह शुरू , बारात में जमकर नाचे ये सेलेब्स

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding :- अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट कुछ देर में 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फेरों से पहले अनंत की बारात निकली, जिसमें दूल्हा बने अनंत खुद भी जमकर नाचते नजर आए। उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

अनंत अम्बानी की बारात में नाचते सेलेब्स
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 12, 2024 11:27 pm

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट कुछ घंटों में 7 फेरे लेने के बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले अनंत की बारात जियो वर्ल्ड सेंटर से निकली। दूल्हा बने अनंत की फोटोज और वीडियो पहली बार सामने आए। लाल साफा और काजरी चमकीली शेरवानी में अनंत कमाल के लगे। वहीं, अनंत की बारात में बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर डांस किया।

अनंत अम्बानी की बारात (Anant Ambani Baarat) में जमकर नाचे ये बॉलीवुड सेलेब्स 

अनन्त अंबानी की बारात (Anant Ambani Baarat) में अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, संजय दत्त सहित कई सेलेब्स जमकर नाचे। इतनी ही नहीं दूल्हा बने अनंत भी अपनी ही बारात में जमकर नाचे। अनंत का अपनी ही बारात में डांस करते वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अनंत साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत को डांस करता देख बाकी स्टार्स में भी जोश भर गया।

देश-दुनिया से मेहमान इस विवाह समारोह में हो रहे हैं शामिल

अनंत अंबानी की बारात (Anant Ambani Baarat) धूमधाम से जियो वर्ल्ड सेंटर से निकली। बाराती बने देसी-विदेशी मेहमान जमकर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। अनंत के साथ जहां एक तरफ संजय दत्त ने जमकर डांस किया तो दूसरी तरफ अनिल कपूर ए जी ओ जी.. गाने पर झकास डांस करते नजर आए। भाई की बारात में डांस करने में ईशा अंबानी भी पीछे नहीं रहीं। वहीं, पिता मुकेश अंबानी भी डांस करते नजर आए।

Anant Ambani Baarat

वेन्यू पर पहुंच चुके हैं ये लोग 

शादी में माधुरी दीक्षित ने पति और बेटे के साथ एंट्री ली कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा, केजीएफ के एक्टर यश , समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव , बच्चन परिवार, अनन्या पांडे , रेसलर जॉन सीना, जैकी श्रॉफ, शनाया कपूर , संजय दत्त, एम एस धोनी  और पत्नी साक्षी भी वेन्यू पर आ चुके हैं। सारा अली खान भाई इब्राहिम के संग दिखाई दी , इन्ही के साथ जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। रजनीकांत और उनका परिवार, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर, अर्जुन कपूर, दिशा पटनी, प्रियंका चोपड़ा व उनके पति निक जोनस भी वेन्यू में शिरकत कर चुके हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे। कृति सेनन , टाइगर श्रॉफ ,यूलिया वंतूर और साउथ के अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। वही, सलमान खान भी बहन अर्पिता के साथ दिखे। रणबीर के साथ आलिया भट्ट ने शिरकत की। सुनील शेट्टी, अपने बेटे और दामाद के साथ पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी अथिया भी नजर आईं। अनंत-राधिका की शादी में सुर्ख लाल साड़ी में कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं। वही, युजवेंद्र चहल ने भी पत्नी के साथ शिरकत की है। अनुपम खेर अकेले ही नजर आए। वही, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी महेला जयवर्धने अपनी पत्नी के साथ नजर आए।बेटे के साथ डैशिंग अवतार में अजय देवगन ने अनंत-राधिका की शादी में शिरकत की। बाबा रामदेव भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं।ओरी एक बार फिर अपने बेमिसाल अंदाज में नजर आए। वहीं, पांड्या फेमिली भी एक साथ दिखीं। हालांकि, हार्दिक की पत्नी नताशा इस दौरान कहीं नजर नहीं आईं। सिंगर स्टेबिन अपनी आवाज से शादी के माहौल को खुशनुमा बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Akshay Kumar हैं COVID Positive, नहीं हो पायेंगे अंबानी की वेडिंग में शामिल !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *