Ayodhya Rape के इस मामले में चल रही जांच के बीच गुरुवार को एक और किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद मौत के घाट उतार देने की वारदात से लोगों का दिल दहल गया है।
युवती का शव कहा मिला
अयोध्या (Ayodhya) जनपद के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पुराने खंडहर में तब्दील हुए डाक बंगले में युवती का शव मिला, अयोध्या पुलिस के मुताबिक शव का आधा हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। हाथ और पैर ही बचे हैं। और सीना, पेट बिल्कुल खत्म हो गया है. उसमें कपड़ा भरा था, सिर का भी पता नहीं था. ऐसा लग रहा था कि उसे जलाया गया हो. किसी केमिकल के माध्यम से शव को गलाने की कोशिश की गई हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथी ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है और डीएनए की सैंपल लिया है.
एसपी(SP) ने क्या बताया
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही किसी सही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। इस बीच दोपहर बाद अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी दशमढ़े निवासी कमला देवी ने गोसाईगंज थाना पहुंचकर बताया कि गुरुवार को एक फोन आया। किसी ने बताया कि तुम्हारी लड़की की लाश गोसाईगंज स्टेशन के पास पड़ी है। महिला की बेटी 24 अगस्त को घर से निकली थी लेकिन उसकी गुमशुदगी की कोई भी सूचना कहीं दर्ज नही है। पुलिस की घंटों खोजबीन के बाद डाकबंगले के पुराने खंडहर में युवती की सड़ी लाश बरामद हुई।
पुलिस ने मुताबिक देखने के बाद प्रतीत हो रहा था कि वारदात कही और की गई है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि महिला को जिस व्यक्ति ने फोन जानकारी दी है उसका पता लगाया जा रहा है। डीएनए(DNA) की रिपोर्ट से ही इस बात की पुष्टि होगी कि शव महिला की पुत्री का है या किसी और का है।
ये भी पढ़ें:- गोरखपुर में आठवीं की छात्रा का अपहरण कर किया Rape, आरोपी गिरफ्तार
Chơi ở xn88 app ios cảm giác khá mượt trên cả Android lẫn iPhone. TONY06-25