Anura Dissanayake बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, 48 % वोट पाकर जीता चुनाव

श्रीलंका में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में लेफ्ट का परचम लहराया है। सोमवार को अनुरा दिसानायके ने देश के दसवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इनकी पार्टी का नाम नेशनल पीपुल्स पावर पार्टी है। अनुरा ने 48% वोट पाकर पिछले छह बार के पीएम व पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनुरा दिसानायके को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 23, 2024 7:00 pm

श्रीलंका की नेशनल पुपल्स पावर पार्टी  के लिए सोमवार का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहा। Anura Dissanayake ने देश के दसवें  राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली। अनुरा ने 48% वोट पाकर पिछली छह बार के प्रधानमंत्री व पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिघें को भारी मतों से हराया। इसके अलावा,  इनके राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से कई बरसों से सत्ता में काबिज राजपक्षे परिवार का वर्चस्व खत्म हो गया है।

अनुरा को सबसे ज्यादा वोट युवाओं ने दिया है जिनकी वजह से वे राष्ट्रपति बन पाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुरा दिसानायके को सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

नए राष्ट्रपति Anura Dissanayake का आरंभिक जीवन

अनुरा दिसानायके का जन्म 24 नवम्बर 1968 को श्रीलंका के थंबूथेगामा गांव में हुआ था। इनकी आरंभिक शिक्षा गांव में ही हुई  और उसके बाद वे अपने कॉलेज से पहले छात्र बने जिसने विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया। स्कूल के दिनों से ही अनुरा छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे और उसके बाद 1987-88 के जेवीपी आंदोलन में भाग लिया। वर्ष 1995 में  इन्होंने भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Anura Dissanayake का राजनीतिक कैरियर 

  • वर्ष 1995 में  अनुरा दिसानायके (Anura Dissanayake) ने राजनीति में प्रवेश किया। उसी साल जेवीपी ने उन्हें सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन का राष्ट्रीय आयोजक बना दिया।
  • 1998 में उन्हें पोलित ब्यूरो  चीफ नियुक्त किया गया।
  • वर्ष 2000 में  अनुरा पहली बार संसद सदस्य बने। उसके बाद 10 अप्रैल 2004 से 24 जून 2005 तक वे महिंदा राजपक्षे की सरकार में  कृषि मंत्री रहे।
  • 2014 में जेवीपी ने इन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।
  • 2019 में पार्टी ने अनुरा को सबसे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए  राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया लेकिन वे उस चुनाव में हार गए थे।

व्यक्तिगत जीवन

अनुरा दिसानायके की शादी मल्लिका दिसानायके से हुई है। दंपति का एक बच्चा है।

2024 राष्ट्रपति चुनाव कैसा रहा

राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा दिसानायके को 48% वोट मिला, रानिल विक्रमसिंघे को 20%, सजिथ प्रेमदासा को 25% और सबसे कम नमल राजपक्षे को 5% वोट मिला।

यह भी पढ़ें:-

श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *