Budget 2024-25 : जानें बजट से क्या होगा सस्ता और महंगा!

Budget 2024-25 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2024 का बजट पेश कर दिया है। बजट में कई प्रोड्क्ट्स और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव की घोषणा की गई है। टैक्स घटने से जहां कई प्रोडक्ट अब सस्ते हो जाएंगे, वहीं टैक्स बढ़ने से कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ जाने वाले हैं।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 23, 2024 4:05 pm

Budget 2024-25 : मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट (Budget 2024) में मोबाइल फोन से लेकर सोना-चांदी तक सस्ता हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने बताया कि कैंसर की तीन दवाईयां भी सस्ती कर दी गई हैं। कुछ प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है और कुछ प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं बजट में सस्ते और महंगे होने वाले सामान के बारे में….

Budget 2024-25 में क्या सस्ता और क्या महंगा

मोबाइल और मोबइल चार्जर जैसे उपकरण के अलावा, सोना-चांदी अब सस्ते हो जाएंगे। लेदर और फुटवियर की कीमतें भी कम हो जाएंगी। जबकि, टेलीकॉम प्रोडक्ट्स अब से महंगे मिलेंगे।

GST आने के बाद से बजट में सिर्फ कस्टम और एक्साइज ड्यूटी में ही होता है परिवर्तन

बता दें कि 1 जुलाई, 2017 को GST आने के बाद से ही बजट में सिर्फ कस्टम और एक्साइज ड्यूटी को सरकार बढ़ाती और घटाती है। जिसका सीधा असर इन प्रोडक्ट्स के दाम पर पड़ता है।

कौन सी चीज कितनी सस्ती

  • मोबाइल फोन और चार्जर, फोन पार्ट्स पर 15 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी घटी।
  • सोना-चांदी पर सरकार ने 6 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी घटा दी है।
  • प्लेटिनम पर भी 6.4 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी घटाई गई है।
  • कैंसर की 3 दवाएं अब सस्ती हो जाएंगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ते हो सकते हैं।
  • ऑक्सीजन फ्री कॉपर की कीमतें भी घट जाएंगी।
  • 25 रेयर मिनरल्स के दाम भी कम हो जाएंगे।
  • सी फूड्स या फिश फीड पर 5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है।
  • चमड़े से बनी चीजें

कौन से सामान महंगे हो जाएंगे

  • टेलिकॉम आइटम्स
  • प्लास्टिक प्रोडक्ट्स
  • पेट्रोकेमिकल अमोनियम नाइट्रेट
  • पीवीसी पर इंपोर्ट कम करने 10-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • हवाई सफर
  • सिगरेट

वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) का 7 वां बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार,23 जुलाई, 2024 को लगातार 7वीं बार संसद में देश का बजट पेश किया है। इससे पहले वह 5 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। इस अचीवमेंट को हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: Budget 2024: वित्त मंत्री का युवाओं को खास तोहफा! ये हैं भारत की 9 प्राथमिकताएं

One thought on “Budget 2024-25 : जानें बजट से क्या होगा सस्ता और महंगा!

  1. XN88 là thương hiệu tiên phong tích hợp tiền điện tử vào thanh toán, mang lại sự tiện lợi và bảo mật hóa cao cho người dùng. TONY06-22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *