चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर : उड़ानें और ट्रेनें रद्द, आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल शुरू, तटीय जिलों में रेड अलर्ट

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से मोंथा के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तूफान के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है, जबकि झोंकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक बताई गई है।

चक्रवाती तूफान मोंथा का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल शुरू
Written By : डेस्क | Updated on: October 28, 2025 10:38 pm

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित खतरनाक रूप पकड़ने को देखते हुए सरकार ने तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कई तटीय जिलों में राहत और बचाव दल तैनात किए गए हैं, जबकि कई स्थानों पर स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी घोषित की गई है।

तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के 19 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। खराब मौसम के कारण 35 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान का असर अगले 24 घंटों तक बना रहेगा और इसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मोंथा के मंगलवार को काकीनाडा तट के पास से गुजरने की संभावना के चलते कृष्णा, गंटूर, बापटला, एनटीआर और पश्चिम गोदावरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य सरकार ने राहत सामग्री का भंडारण कर लिया है और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क मोड पर रखा गया है।

तेज हवाओं और भारी बारिश से कई तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। प्रशासन ने नागरिकों से समुद्र तटों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत-कार्य तत्पर रहें।

फिलहाल, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और कई इलाकों में बिजली व संचार व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :-निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों में SIR के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित किया

5 thoughts on “चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर : उड़ानें और ट्रेनें रद्द, आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल शुरू, तटीय जिलों में रेड अलर्ट

  1. **aquasculpt**

    aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *