चिकित्सक-दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ इंस्टिच्युट में होगी 15 जुलाई तक निःशुल्क चिकित्सा, हुआ 567 मरीज़ों का उपचार 

चिकित्सक-दिवस के उपलक्ष्य में विगत 1 जुलाई से, बेउर स्थित इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च में आयोजित ' निःशुल्क स्वास्थ्य-पखवारा' में, अबतक 567 मरीज़ों के उपचार किए गए हैं।

Written By : डेस्क | Updated on: July 4, 2026 11:12 pm

स्वास्थ्य पखवारा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक ‘बाह्य-रोगी-विभाग’ में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा, सभी प्रकार के रोगों के उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।

संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने बताया है कि पखवारा के अंतर्गत संस्थान के विभिन्न विभागों में, सभी प्रकार के रोगों के साथ, नेत्र-जाँच, एक्स-रे, सभी प्रकार की पथोलौजिकल जाँच, फ़िज़ियोथेरापी, स्पीचथेरापी, विकलांगता-जाँच, श्रवण-जाँच आदि की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

वरिष्ठ चिकित्सक डा वरुण कुमार शरण, डा संजीत कुमार, डा अभिलाषा कुमारी, डा आदित्य ओझा, डा देवराज, डा संतोष कुमार सिंह, डा नीतीश भारद्वाज, डा नेहा कुमारी आदि चिकित्सक और थेरापिसट्स ला मरीज़ों  के उपचार के लिए अपनी नियमित सेवा दे रहे हैं। 15 जुलाई को पखवारा का समापन-समारोह आयोजित किया जाएगा, किंतु बाह्य-रोगी-विभाग समेत सभी चिकित्सकीय विभाग अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-हेल्थ इंस्टीच्यूट में हुआ दीक्षांत समारोह, पाटलिपुत्र विवि से प्राप्त 72 छात्र-छात्राओं को दी गई उपाधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *