दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों का परिणाम सामने आ गया हैं। नई दिल्ली सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) के बीच मुकाबला था। नई दिल्ली ( New Delhi) सीट से भारतीय जनता पार्टी की बांसुरी स्वराज आगे चलते नजर आईं और अपने नाम जीत हासिल की। बांसुरी को कुल 453185 वोट मिले जबकि सोमनाथ 3,74,815 वोट ही पा सके।
नई दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत करोलबाग, पटेल नगर, मोती नगर, दिल्ली कैंट, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम और ग्रेटर कैलाश विधानसभा की सीटें आती हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव की एक झलक
नई दिल्ली लोकसभा चुनावी माहौल काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था ।नई दिल्ली ( New Delhi) सीट पर सबसे कम 51.54% मतदान हुआ। बांसुरी स्वराज(Bansuri Swaraj) पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए AAP के सोमनाथ भारती(Somnath Bharti) को 78 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी। दी।
नई दिल्ली सीट से जुड़ी कुछ खास जानकारी
साल 1951 में नई दिल्ली ( New Delhi) लोकसभा सीट अस्तित्व में आई. यह दिल्ली का सबसे पुराना लोकसभा क्षेत्र है। यहां अब तक 6 बार कांग्रेस (INC) और 5 बार बीजेपी (BJP) को जीत मिली है. पहले चुनाव में सुचेता कृपलानी ने जीत हासिल की थी. उन्होंने 1957 के चुनाव में भी जीत दर्ज की. हालांकि 1962 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां से उम्मीदवार बदल दिया और मेहर चंद खन्ना को टिकट दिया. उन्होंने पार्टी को निराश नहीं किया और जीत हासिल की. बीजेपी को यहां पर पहली जीत 1991 में मिली. उस चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस के राजेश खन्ना को शिकस्त दी थी. 1992 में हुए उपचुनाव में राजेश खन्ना को जीत मिली. इसके बाद 2004 तक ये सीट बीजेपी के पास रही. 2004 के चुनाव में कांग्रेस के अजय माकन ने यहां पर बीजेपी की जीत का सिलसिला तोड़ा और कांग्रेस की वापसी कराई. इसके बाद 2009 के चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की. हालांकि इसके बाद से कांग्रेस ने यहां पर जीत का स्वाद नहीं चखा है. 2014 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
अपने नए सांसद के बारे में कुछ जानें
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज(Bansuri Swaraj) को टिकट देकर मीनाक्षी लेखी की जगह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया। बांसुरी ने मीडिया का ध्यान उस समय आकर्षित किया था, जब यह खुलासा हुआ था कि सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज(Bansuri Swaraj) IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम में शामिल थीं। बता दें, ललित मोदी ने एक ट्वीट कर अपनी लीगल टीम को बधाई दी थी। लीगल टीम के जिन सदस्यों के नाम का जिक्र ललित मोदी ने अपने ट्वीट में किया था, उनमें सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी समेत 8 वकील और शामिल थे।