- Home / धर्म / Hariyali Teej 2024 :जानें कब है हरियाली तीज ? ऐसे करेंगे पूजा तो होंगे शिव-पार्वती खुश
Hariyali Teej 2024 :जानें कब है हरियाली तीज ? ऐसे करेंगे पूजा तो होंगे शिव-पार्वती खुश
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज सावन के महीने में मनाया जाने वाला एक खास त्यौहार है। इस साल यह 7 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करके इस त्यौहार को मनाते हैं।
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: August 5, 2024 5:42 pm
Hariyali Teej 2024 : हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज एक खास त्यौहार होता है, जिसमें महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हैं। इस साल 2024 में हरियाली तीज 7 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी। अब जानते हैं हरियाली तीज की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व अन्य चीजों के बारे में
हरियाली तीज 2024 शुभ योग-मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Shubh Yog-Muhurat)
बुधवार, 7 अगस्त को ग्रहों और नक्षत्रों के होने संयोग से परिघ, शिव, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इन शुभ योगों के चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

हरियाली तीज पर पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे-
- सुबह 06:04 से 07:41 तक
- सुबह 07:41 से 09:18 तक
- सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक
- -दोपहर 03:46 से शाम 05:24 तक
- शाम 05:24 से 07:01 तक
हरियाली तीज पर इस विधि से करें व्रत-पूजा (Hariyali Teej 2024 Puja Vidhi)
- 7 अगस्त, बुधवार यानी हरियाली तीज की सुबह स्नान ध्यान करें ।
- इसके बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें जैसे- कम बोलें, किसी की चुगली न करें आदि।
- ऊपर बताए गए किसी शुभ मुहूर्त में चौकी के ऊपर भगवान शिव-पार्वती और श्रीगणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। सभी को कुमकुम का तिलक लगाएं।
- फूलों की माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें । सबसे पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करें। इन्हें दूर्वा, अबीर, चावल, लड्डू आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं।
- इसके बाद शिव- पार्वती की पूजा करें। महादेव को चंदन और देवी पार्वती को कुमकुम चढ़ाएं। माता पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे हरी चूड़ी और चुनरी चढ़ाएं।
- महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करें। साथ ही भांग, धतूरा, बेल पत्र, सफेद फूल आदि चीजें भी प्रमुख रूप से अर्पित करें।
- इसके बाद सभी की आरती करें।
- इस तरह पूजा करने के बाद हरियाली तीज की कथा सुनें।
इस तरह हरियाली तीज का व्रत करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें: हास्य-व्यंग्य : नेताजी ने मां के नाम पर पौधा रोपा
Sau vài lần trải nghiệm tại cricfy tv app , mình thấy hệ thống phản hồi nhanh và ít gặp lỗi hơn nhiều nơi khác. TONY07-20
Nếu ai thích giao diện đơn giản thì picasso apk là lựa chọn khá ổn để tham khảo. TONY08-03