लोकसभा में शनिवार को संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना को बार-बार चोट पहुंचाई और परिवारवादी राजनीति के चलते देश के लोकतंत्र को कमजोर किया।
PM Modi ने कहा, “संविधान निर्माताओं ने भारत की विविधता में एकता को समझा और इसे मजबूत किया, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें ज़हर घोलने का काम किया।” उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि 1975 में देश का संविधान तार-तार कर दिया गया था।
इमरजेंसी का दाग कभी नहीं मिटेगा
प्रधानमंत्री(PM Modi) ने इमरजेंसी को कांग्रेस का ऐसा पाप बताया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “जब देश संविधान के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा था, तब इमरजेंसी लगाकर नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता कुचल दी गई और देश को जेल में तब्दील कर दिया गया। कांग्रेस इस पाप को कभी धो नहीं सकती।”
उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने 1951 में संविधान में पहला संशोधन किया और उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने इसे आगे बढ़ाया। “60 साल में कांग्रेस ने संविधान में 75 बार संशोधन किए, जिससे संविधान की आत्मा को ठेस पहुंची,” PM मोदी ने आरोप लगाया।
अनुच्छेद 370 का जिक्र
PM मोदी ने अनुच्छेद 370 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश की एकता में बाधा था। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने इसे खत्म कर देश को एक सूत्र में पिरोने का वादा पूरा किया।”
संविधान में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए PM मोदी ने कहा कि कई देशों में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने में दशकों लग गए, लेकिन भारत में संविधान ने उन्हें शुरू से ही यह अधिकार दिया।
कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप
सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, “एक गैर-चुने हुए व्यक्ति को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से ऊपर रखा गया और राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले का अपमान करते हुए मीडिया के सामने अध्यादेश फाड़ दिया।”
प्रधानमंत्री ने सदन के सामने 11 प्रस्ताव भी रखे। इनमें धर्म के आधार पर आरक्षण को रोकने, जातिवाद और वंशवाद से राजनीति को मुक्त करने और समग्र विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “सबका साथ, सबका विकास हमारा नारा नहीं, बल्कि हमारा विश्वास है।”
प्रधानमंत्री के इस बयान को कांग्रेस पर अब तक के सबसे तीखे हमलों में से एक माना जा रहा है।
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर मतभेद, बावनकुले ने शिंदे से की मुलाकात
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.